लाइव न्यूज़ :

टीआरपी: 'खतरों के खिलाड़ी' बना नंबर एक, जानें किस सीरियल ने किसको पछाड़ा तो कौन टॉप 5 में हुआ शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 18, 2019 16:32 IST

टेलीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं।

Open in App

टेलीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं। जिनको देखने के लिए उनके बीच जमकर उत्सुकता भी देखी जाती है।  इसी वजह से टीआरपी पर भी काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में टीआरपी के खेल के कारण हर के शो में जबरदस्त तड़के भी लगाए जाते हैं। बीएआरसी ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी की है। इस बार कई सीरिय़ल पर इसका असर पड़ा है। कुछ इस लिस्ट में शामिल हुए हैं तो कुछ गायब हो गए हैं। आइए जानतें हैं क्या कहती है टीआरपी लिस्ट-

खतरों के खिलाड़ी

कलर्स पर आने वाले रोहित शेट्टी के खतरों और एक्शन भरा शो खतरों के खिलाड़ी शो ने इस बार सभी को पीछे छोड़ दिया है। इस शो ने टीआरपी में सबसे स्थान हासिल किया है। इस शो में दिखाए जाने वाले स्ट्रंट इस बार फैंस को जमकर भा रहे हैं। वीकेंड पर आने वाला शो टॉप पर है।

द कपिल शर्मा शो

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने एक बार फिर से छोटे पर्दे पर द कपिल शर्मा शो के जरिए वापसी की है। इसके साथ ही फैंस के बीच की प्यार भी उनको मिलने लगा है। शो इस हफ्ते भी नंबर 2 की कुर्सी पर काबिज है। इससे साफ है कि शो को फैंस से कितना प्यार मिल रहा है।

नागिन-3

पिछले कई महीनों से पहले पायदान पर रहने वाला 'नागिन 3' अब पीछे हो गया है। फैंस ने इसको पीछे धकेलते हुए  इस हफ्ते तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। 

सुपर डांसर चैप्टर 3

सोनी टीवी पर शुरू हुए सुपर डांसर  के तीसरे सीजन ने भी दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है। शो को फैंस जमकर पसंद कर रहे। टीआरपी की बात करें तो शो को इस हफ्ते चौथा पायदान मिला है।

कुंडली भाग्य

इस हफ्ते भी जी टीवी के पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' को घाटा हुआ है और अब ये शो चौथे से पांचवें नंबर पर आ गया है। जबकि एक वक्त पर  ये शो नंबर 1 पर हुआ करता था। लेकिन 'नागिन3' के टेलीकास्ट होने के बाद शो की टीआरपी में गिरावट आ गई थी। 

-सोनी टीवी द कपिल शर्मा शो 9119

-कलर्स नागिन-3 8998

-सोनी टीवी सुपर डांसर चैप्टर 3-ऑडिशंस 7407

-जी टीवी कुंडली भाग्य 6513

-सब टीवी तारक मेहता का उल्टा चश्मा 6151

-स्टार प्लस ये रिश्ता क्या कहलाता है 6116

-कलर्स शक्ति-अस्तित्व के एहसास की 5889

स्टार भारत राधाकृष्ण 5791 जी टीवी कुमकुम भाग्य 5780

-जी टीवी तुझसे है राब्ता 5744

-स्टार प्लस कुल्फी कुमार बाजेवाले 5020

-जी टीवी गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा 4840

-जी टीवी इश्क सुभान अल्लाह 4761

स्टार प्लस कसौटी जिंदगी के 4526

-स्टार भारत निमकी मुखिया 4416

-स्टार प्लस नजर 4344

-कलर्स इश्क में मरजावां 4276

कलर्स केसरी नंदन 4133

स्टार भारत मुस्कान 4020

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट