लाइव न्यूज़ :

BB 13: ट्रॉफी जीतने के बाद भावुक हुए सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस के लिए कही दिल छूने वाली बात, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 10:39 IST

इस जीत के लिए फैंस का शुक्रियादा करते हुए सिद्दार्थ शुक्ला भावुक दिखाई दिए। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए अपने वीडियो में जीत को लेकर खुशी का इजहार किया।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्दार्थ शुक्ला को ‘बालिका वधू’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे टेलीविजन शो में उनकी अदाकारी के लिए पहचाना जाता है। बिग बॉस 13 का खिताब अपने नाम करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस के लिए एक भावुक मैसेज किया।

140 दिन बिग बॉस के घर में बिताने के बाद आखिरकार 15 फरवरी शनिवार को विजेता की घोषणा कर दी गई। सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को पछाड़कर ट्रॉफी अपने कब्जे में किया। शुक्ला को ‘बालिका वधू’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे टेलीविजन शो में उनकी अदाकारी के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘हंपटी शर्मा की दुल्हनियां’ से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था।

बिग बॉस 13 का खिताब अपने नाम करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस के लिए एक भावुक मैसेज किया। इस जीत के लिए फैंस का शुक्रियादा करते हुए सिद्दार्थ भावुक दिखाई दिए। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए अपने वीडियो में कहा, 'मुझे सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद, आपके सपोर्ट का फल मिल गया। मैंने ट्रॉफी जीत ली। मुझे नहीं पता मैंने घर के अंदर क्या किया, लेकिन आप लोगों का सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'

सिद्धार्थ शुक्ला ने बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'यह एक अच्छा अहसास है, मेरे साथ खड़े होने के लिए आप सभी को थैंक्यू। मुझे भरोसा है कि आप आगे भी ऐसे ही मेरा साथ देते रहेंगे। मैं भी आप सभी से बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। आपके सपोर्ट के बिना आज मैं विनर नहीं होता।' सिद्धार्थ शुक्ला का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब