लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने गौरव चोपड़ा के पिता की ली जान, 10 दिन पहले Covid से मां का हुआ था निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 1, 2020 11:57 IST

गौरव चोपड़ा के पिता का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। गौरव के पिता काफी वक्त से वेंटिलेटर पर थे। इससे पहले 19 अगस्त को उनकी मम्मी का भी निधन हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा के पिता का निधन हो गया है।गौरव के पिता कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

कोरोना के हर के कारण हर अनेकों लोगों की जान जा रही है। कोरोना का कहर एक्टर गौरव चोपड़ा को भी उठाना पड़ा है। गौरव की मां के बाद अब उनके पिता का भी निधन हो गया है।  गौरव ने पिता के निधन की खबर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। गौरव के पिता कोरोना से संक्रमित होने के बाद वेंटिलेटर पर थे।

गौरव चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक के बाद कई ट्वीट्स किए हैं। पहले ट्वीट में गौरव ने लिखा- 'मिस्टर स्वतंत्र चोपड़ा, मेरे हीरो, मेरी प्रेरणा और मेरे आदर्श। क्या मैं कभी उनके जैसा बन पाऊंगा। मुझे नहीं लगता। एक आदर्श बेटा, आदर्श भाई, जिन्होंने परिवार को सभी चीजों से ऊपर रखा।'

गौरव दूसरे ट्वीट में लिखते हैं- 'मुझे 25 साल लग गए इस बात को मानने में कि सभी पिता उन जैसे नहीं होते हैं। वह बेहद स्पेशल थे। मैं खुशनसीब हूं कि मैं उनका बेटा हूं। मुझे उनकी विरासत   मिली थी। उन्हें इतना प्यार और इज्जत मिला जो मुझे कभी नहीं मिला।'

गौरव ने तीसरे ट्वीट में लिखा- 'बचपन में मैं जब सड़कों में और मार्केट में घूमता था, मैं जानता था कि मेरी पहचान उनके बेटे की है। वह दुकानदार मुझसे मिलता था और कम पैसे लेता था, क्योंकि मैं उनका बेटा था।'

वहीं, अपनी मम्मी को याद करते हुए उन्होंने लिखा- '19 अगस्त को वह हमें छोड़कर चली गईं थीं। 10 दिन बाद 29 अगस्त को दोनों ही छोड़कर चले गए। एक खालीपन रह गया है। इसे वक्त नहीं भर सकता है।'गौरव की मम्मी को पिछले साढ़े तीन साल से चौथे स्टेज का पैनक्रिएटिक कैंसर था। इसके बाद वह कोरोना संक्रमित भी हो गईं थीं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट