लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले क्वॉलकॉम प्रोसेसर में बड़ी गड़बड़ी, करोड़ों मोबाइल पर हैकिंग का खतरा

By रजनीश | Updated: August 10, 2020 15:03 IST

अधिकांश स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां क्वॉलकॉम के ही प्रोसेसर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि सैमसंग, ऑनर जैसी कुछ कंपनियां कुछ अन्य प्रोसेसर का इस्तेमाल भी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर के फोन में स्पाईवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। एक बार स्पाईवेयर स्मार्टफोन में इंस्टॉल होने के बाद हैकर्स कॉलिंग, कॉन्टेक्ट लिस्ट, फोटोज, लोकेशन और माइक्रोफोन डाटा की जानकारी रिमोटली हासिल कर सकते हैं। 

स्मार्टफोन से जुड़े हैकिंग के तो कई मामले आपने सुने होंगे। लेकिन ये हैकिंग अधिकतर स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर या फिर किसी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए होती है। लेकिन इस बार स्मार्टफोन में दिए जाने वाले हार्डवेयर के जरिए हैकिंग की खबर सामने आई है। ये हार्डवेयर क्वॉलकॉम कंपनी का बनाया गया चिपसेट है।

क्वॉलकॉम के चिपसेट में आने वाले बग के कारण दुनियाभर के लगभग 40 फीसदी यानी करीब 300 करोड़ एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर सिक्योरिटी का खतरा है। इसकी जानकारी सिंगापुर की एक एजेंसी ने दी है।

सिक्योरिटी एजेंसी चेक प्वाइंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि स्नैपड्रैगन के प्रोसेसर में डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर (DSP) में एक बग है। यह बग एंड्रॉयड फोन में स्पाईवेयर (जासूसी वाले सॉफ्टवेयर) इंस्टॉल करने में सक्षम है। इस बग के कारण गूगल, सैमसंग, एलजी, शाओमी और वनप्लस के करोड़ों फोन हैकर्स के निशाने पर हैं। गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2019 तक पूरी दुनिया में 2.5 बिलियन एक्टिव एंड्रॉयड फोन हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर के फोन में स्पाईवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। एक बार स्पाईवेयर स्मार्टफोन में इंस्टॉल होने के बाद हैकर्स कॉलिंग, कॉन्टेक्ट लिस्ट, फोटोज, लोकेशन और माइक्रोफोन डाटा की जानकारी रिमोटली हासिल कर सकते हैं। 

इस बग के बारे में क्वॉलकॉम को भी जानकारी हो गई है और कंपनी ने इस समस्या को हल करने के लिए इससे जुड़ी को काम पर लगा दिया है। क्वॉलकॉम ने इस बग के बारे में शाओमी, एलजी, गूगल और सैमसंग जैसे अपने ग्राहकों को भी इस बग के बारे में जानकारी दे दी है। 

जानकारी के मुताबिक क्वॉलकॉम में पाए गए इस बग को एक अपडेट के जरिए फिक्स किया जाएगा। हालांकि यह अपडेट कब तक जारी होगा इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

टॅग्स :स्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए