लाइव न्यूज़ :

Xiaomi का पहला ऑनस्क्रीन फिंगरप्रिंट स्मार्टफोन Mi 8 Pro आज होगा लॉन्च, ये होगी खास बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 8, 2018 17:25 IST

Xiaomi Mi 8 Pro की खासियतों की बात करें तो इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। साथ ही फोन में फुल व्यू डिस्प्ले फीचर दिया जाएगा। बता दें कि साल 2018 में शाओमी अपने 8वें जन्मदिन के खास मौके पर इस फोन को लॉन्च करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देMi 8 Pro को लंदन में आज लॉन्च किया जाएगाइस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगाशाओमी अपने 8वें जन्मदिन के खास मौके पर इस फोन को लॉन्च करेगी

नई दिल्ली, 8 नवंबर: चीनी कंपनी शाओमी लंदन में आज होने वाले एक इवेंट में अपने नए स्मार्टफोन Mi 8 Pro से पर्दा उठा सकती है। कंपनी का यह पहला स्टोर होगा जो लंदन में खुलेगा। कंपनी ने मी 8 प्रो से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों को देख कर पता चल रहा है कि फोन में ट्रांसपेरेंट बैक कवर दिया जाएगा जिससे यूजर्स फोन के अंदर के पार्ट्स को देख सकेंगे।

Xiaomi Mi 8 Pro की खासियतों की बात करें तो इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। साथ ही फोन में फुल व्यू डिस्प्ले फीचर दिया जाएगा। बता दें कि साल 2018 में शाओमी अपने 8वें जन्मदिन के खास मौके पर इस फोन को लॉन्च करेगी। कुछ महीने पहले ही शाओमी ने चीन में एमआई 8 प्रो और एमआई 8 लाइट को लॉन्च किया है।

Xiaomi Mi 8 Pro

एमआई 8 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक एमआई 8 प्रो में 2.8GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

Xiaomi Mi 8 Pro

इसके अलावा फोन में 12+12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 6.21 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080 X2248 होगा। एमआई 8 प्रो को 3000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए