लाइव न्यूज़ :

Redmi Note 7 Pro को आज फिर खरीदने का मौका, सेल में मिल रहे हैं ढेरों ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 10, 2019 10:59 IST

Redmi Note 7 Pro Sale: इस फोन को Xiaomi ने इस साल फरवरी में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह फोन नेप्टयून ब्लू, नेबुला रेड और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है रेडमी नोट 7 प्रो मेंरेडमी नोट 7 प्रो में ड्यूल कैमरा सेटअप है48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है Redmi Note 7 Pro

चीनी कंपनी शाओमी के पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro को आज एक बार फिर से खरीदने का मौका है। रेडमी नोट 7 प्रो की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम से खरीद सकते हैं। इस फोन को Xiaomi ने इस साल फरवरी में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह फोन नेप्टयून ब्लू, नेबुला रेड और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

Redmi Note 7 Pro कीमत और ऑफर्स

भारत में Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट मौजूद हैं। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्जन की कीमत 16,999 रुपये है। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

उठाएं इन ऑफर्स का फायदा

Redmi Note 7 Pro पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो हैंडसेट पर Airtel की ओर से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट और Airtel TV का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही EMI की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो को 465 रुपये प्रति महीने की EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

Xiaomi रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi Redmi Note 7 Pro ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं।

इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी।

टॅग्स :शाओमीरेड्मी बजट फ़ोनस्मार्टफोनफ्लिपकार्टमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की