लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi Note 5, Note 5 Pro की आज है सेल, यूजर्स को मिलेगा कैशबैक ऑफर और 4.5TB डाटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 11, 2018 11:50 IST

अगर आप इन फोन्स को कैश ऑन डिलीवरी में मंगवाना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट में यह सुविधा दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi Note 5 खरीदने का आज सुनहरा मौकामी.कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा फोनहैंडसेट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक वाउचर और 4.5TB तक के 4G डाटा

नई दिल्ली, 11 अप्रैल। शाओमी के पॉपुलर स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को अगर आप अभी तक नहीं खरीद पाएं हैं तो आज है आपके पास मौका। कंपनी के ये दोनों फोन्स एक बार फिर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि इन दोनों स्मार्टफोन्स को बुधवार दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को हाल ही में लॉन्च किया है।

साथ ही कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में ट्वीट कर बताया है कि रेडमी नोट 5 फोन की सेल Mi.com पर भी होगी। वहीं, मी.कॉम पर रेडमी नोट 5 प्रो का एक बैनर दिख रहा है, जिस पर हैंडसेट की सेल 13 अप्रैल को होने की बात कही जा रही है। Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की डिमांड को देखते हुए शाओमी कुछ समय से नई रणनीति अपना रही है और सरप्राइज़ सेल के ज़रिए भी स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी भारतीय ग्राहकों तक उपलब्ध करवा रही है।

बता दें कि इससे पहले हुए सेल में इन दोनों डिवाइस की जबरदस्त बिक्री हुई थी। ये दोनों हैंडसेट चंद मिनट के भीतर आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। अगर आप इन फोन्स को कैश ऑन डिलीवरी में मंगवाना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट में यह सुविधा दी जा रही है। आपको बता दें कि शाओमी ने हाल ही में अपने आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से कैश ऑन डिलीवरी फीचर को बंद कर दिया है।

Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की कीमत व ऑफर

Redmi Note 5 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। 4 जीबी और 64 जीबी वाला वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 11,999 रुपये देने होंगे । फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड वेरिएंट में मिलेगा। वहीं, Redmi Note 5 Pro की 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए कीमत होगी 13,999 रुपये। 6 जीबी रैम वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकेगा। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग वेरिएंट में बिकेगा।

Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro के लिए बायबैक गारंटी 49 रुपये में ली जा सकती है। साथ ही एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड धारक को दोनों ही फोन पर 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। कंपनी के जियो के साथ हुए करार के चलते दोनों में से कोई भी हैंडसेट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक वाउचर और 4.5TB तक के 4G डाटा का लाभ मिलेगा।

टॅग्स :शिओमीफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की