लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Mi A2 के इस नए वेरिएंट से आज उठेगा पर्दा, यहां होगी बिक्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 20, 2018 10:58 IST

स्मार्टफोन की खासियत की बात करें तो इसमें वर्टिकल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ तकनीक का इस्तेमाल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगाMi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हैशाओमी मी ए2 अब पांच कलर वेरिएंट में मिलेगा

नई दिल्ली, 20 सितंबर: चीनी कंपनी शाओमी ने अपने Mi A2 के रेड ए़डिशन को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। Xiaomi Mi A2 की सेल आज यानी 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे शॉपिंग साइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर की जाएगी। बता दें कि कंपनी ने मी 2 को भारत में पिछले महीने ही लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की खासियत की बात करें तो इसमें वर्टिकल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए शाओमी का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट से लैस है।

Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में शाओमी मी ए2 के नए रेड कलर वेरिएंट की कीमत इसके दूसरे वेरिएंट जितनी ही है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है।

Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। ड्यूल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 4जीबी/6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

इस स्मार्टफोन की खासियत इसका कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट के साथ आती है।

टॅग्स :शाओमीअमेजनस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की