लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) स्मार्टफोन एक बार फिर से चर्चा में, लीक हुई फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 23, 2018 14:38 IST

चीन में यह हैंडसेट शाओमी Mi 5X की जगह लेगा और भारत में Mi A1 की।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi Mi 6X स्मार्टफोन भारत में Mi A2 नाम से आ रहा हैइस स्मार्टफोन को 25 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा

नई दिल्ली, 23 मार्च। जैसा कि पहले ही यह जानकारी मिली थी कि Xiaomi कंपनी अपने Mi 6X स्मार्टफोन को भारत में Mi A2 नाम से पेश करेगी। कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट के तहत बाजार में उतारेगी। बता दें कि शाओमी अपने इस स्मार्टफोन को 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले एक इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी। खबरों की मानें तो चीन में यह हैंडसेट शाओमी Mi 5X की जगह लेगा और भारत में Mi A1 की। फोन में स्टॉक एंड्रॉयड होनी की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Samsung के Galaxy C7 Pro में हुई की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नई कीमत

इससे पहले Mi A2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर से जुड़ें कई लीक सामने आ चुके हैं। फोन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी गई हैं। वहीं, रिटेल बॉक्स से फोन से जुड़ें कुछ नए खुलासे सामने आए हैं। स्लैशलीक पर अपलोड की गई तस्वीर में रिटेल बॉक्स को देखा गया है। वहीं, फोन के स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आने की खबर है। इसके अलावा, इसमें AI फीचर भी दिए जा सकते हैं। पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन 4 जीबी, 6 जीबी रैम विकल्प और 32 जीबी, 64 जीबी, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा।

इस सभी लीक के अलावा पता चला है कि फोन में USB टाइप-C पोर्ट को हेडफोन जैक के तौर पर इस्तेमाल करने का ऑप्शन मौजूद होगा। इसके अतिरिक्त चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर कंपनी ने आधिकारिक अकाउंट से टीजर पोस्ट किया है, जो फोन के 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट की पुष्टि करता है। अभी हाल ही में MI 6X की कुछ सेल्फी स्नैपशॉट भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिन्हें खुद शाओमी ने वीबो एकाउंट पर पोस्ट किया था। इस फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा में पोर्ट्रेट मोड भी होगा जो हर लाईटिंग में बेहतर परफॉर्म करने में सक्षम होगा।

इसे भी पढ़ें: Asus ZenFone Max Pro (M1) भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है।

टॅग्स :शिओमीएंड्रॉयडस्मार्टफोनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की