लाइव न्यूज़ :

Xiaomi जल्द ही करेगी एक और धमाका, इन 100 शहरों के ऑफलाइन बाजार में रखेगी कदम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 6, 2018 11:50 IST

Xiaomi इंडिया के प्रबंध ​निदेशक (एमडी) मनु कुमार जैन ने बताया कि, "हमें उम्मीद है कि इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक​ हम देश के 100 शहरों के ऑफलाइन बाजार में मौजूद होंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी अपनी मौजूदगी को 39 शहरों से बढ़ाकर 100 शहर तक पहुंचाने की योजना बना रही हैशाओमी के करीब 2,500 आउटलेट (खुदरा बिक्री केंद्रों) चल रहे हैं

नई दिल्ली, 6 जुलाई: ऑनलाइन बिक्री से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पैर जमाने वाली शाओमी इंडिया अब ऑफलाइन बाजार पर खास तौर पर ध्यान देने जा रही है। ध्यान केंद्रित कर लिया है। कम्पनी की योजना चालू कैलेंडर वर्ष के अंत तक ऑफलाइन बाजार में अपनी मौजूदगी को 39 शहरों से बढ़ाकर 100 शहर तक पहुंचाने की योजना है।

Xiaomi इंडिया के प्रबंध ​निदेशक (एमडी) मनु कुमार जैन ने बताया कि, "हमें उम्मीद है कि इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक​ हम देश के 100 शहरों के ऑफलाइन बाजार में मौजूद होंगे।"

इसे भी पढ़ें: Jio Phone से इस तरह अलग है Jio Phone 2, ये दो फीचर्स बनाते हैं इसे खास

उन्होंने बताया कि ​​​फिलहाल देश के 39 शहरों में शाओमी के करीब 2,500 आउटलेट (खुदरा बिक्री केंद्रों) चल रहे हैं। 100 शहरों के बाजारों में कदम रखने के बाद इन स्टोरों की तादाद दोगुनी बढ़कर 5,000 पर पहुंच सकती है।

जैन ने बताया, "अब हमारा लगभग 30 प्रतिशत स्मार्टफोन कारोबार ऑफलाइन बाजार के जरिये ​हो रहा है। एक साल पहले तक स्थिति एकदम अलग थी और तब हमारी कुल स्मार्टफोन बिक्री का पांच प्रतिशत से भी कम हिस्सा ऑफलाइन बाजार से आता था।"

भारतीय स्मार्टफोन बाजार के तेजी से विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2017-18 के दौरान देश में सभी कंपनियों के 12.5 करोड़ स्मार्टफोन बिके थे। दिसंबर में खत्म होने वाले मौजूदा कैलेंडर वर्ष में यह तादाद बढ़कर 14 करोड़ स्मार्टफोन पर पहुंच सकती है।

इसे भी पढ़ें: Reliance Jio GigaFiber सिर्फ एक घंटे में बना देगा आपके घर को 'स्मार्ट होम'

जैन ने अनुमान जताया कि अगले चार-पांच साल में भारत का सालाना स्मार्टफोन बाजार 20 करोड़ से ज्यादा हैंडसेट का हो जायेगा।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की