लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने लोगों को दी व्हाट्सएप छोड़ सिग्नल पर आने की सलाह, लगातार बढ़ रहे हैं यूजर्स

By अमित कुमार | Updated: January 9, 2021 13:44 IST

आठ फरवरी से व्हाट्सएप एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जिस पर कई लोगों ने एतराज जताया है। इस बदलाव के तहत व्हाट्सएप पहले के मुकाबले अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ अधिक डाटा शेयर करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे8 फरवरी से व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सहमति से उनके डाटा को शेयर करने वाला है। व्हाट्सएप की नई पॉलिसी पर एक्सपर्ट का कहना है कि यह सीधे तौर पर लोगों की निजता पर हमला है।व्हाट्सएप के इस कदम के बाद एलन मस्क ने भी लोगों से इस एप को छोड़ सिग्नल पर आने को कहा है।

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं। कुछ दिन पहले ही अमेजन के जेफ बेजॉस को पीछे छोड़ एलन मस्क पैसों के मामले में सबसे अमीर शख्स बने हैं। कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला मोटर्स के शेयरों में आई तेजी के बाद एलेन मस्क ने यह खास मुकाम हासिल किया। एलन मस्क ने हाल ही में अपने फॉलोअर्स को व्हाट्सएप छोड़कर सिग्नल से जुड़ने को कहा है। सिग्नल एप व्हाट्सएप की तरह ही एक चैटिंग एप है। 

मस्क ने गुरुवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कैपिटल हिल पर फैली अराजकता को रोकने में नाकामयाब रहने पर फेसबुक की आलोचना की। इसके साथ ही फेसबुक के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप के मुखर आलोचक रहे एलन मस्क ने कहा, सिग्नल का उपयोग करें। एलन मस्क के अस आग्रह के बाद सिग्नल डाउनलोड करने वालो की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

व्हाट्सएप ने दी सफाई कहा- निजी चैट नहीं होंगे प्रभावित

लगातार व्हाट्सएप छोड़कर दूसरे एप पर जाने वाले यूजर्स को कंपनी ने भरोसा दिया है कि उनके निजी चैट इससे प्रभावित नहीं होंगे। आठ फरवरी 2021 से लागू होने जा रही व्हाट्सएप इस्तेमाल की शर्तों पर लगातार लोग सवाल उठा रहे हैं। इस पर एक प्रेस रिलीज जारी कर व्हाट्सएप ने बताया कि नए अपडेट से व्हाट्सएप के जरिए शॉपिंग और बिजनेस करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा। 

हर सेकेंड के भीतर लगभग 67 लाख रुपये कमाते हैं एलन मस्क

बता दें कि एलन मस्क टेक जगत के सबसे नए अरबपति हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। एलन मस्क अब तक आठ कंपनियों के फाउंडर रह चुके हैं जिनमें स्पेस एक्स, टेस्ला, हायपरलूप और बोरिंग कंपनी जैसी कंपनियां शामिल हैं। रिपोर्ट की मानें तो एलन मस्क हर सेकेंड के भीतर लगभग 67 लाख रुपये कमाते हैं। 

टॅग्स :एलन मस्कव्हाट्सऐपटेक्नो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की