लाइव न्यूज़ :

भारत में लाइव हुआ Whatsapp का नया चैटिंग फीचर, जानें इस फीचर के बारे में सबकुछ

By अनुराग आनंद | Updated: November 23, 2020 14:15 IST

व्हाट्सएप यूजर्स इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉइड, आईओएस, डेस्कटॉप और वेब सहित सभी प्लेटफार्मों में इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस फीचर को ऑन करने के बाद भी पुराने मैसेजेस आपके बिल्कुल पहले की तरह सेफ और बचे रहेंगे।बता दें कि Whatsapp अपने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश करने वाला है, जिसका नाम मल्टी-डिवाइस फीचर है।

नई दिल्ली: भारत में Whatsapp आम आदमियों के बीच चैटिंग के लिए बेहद लोकप्रिय ऐप है। यही वजह है कि भारत में Whatsapp यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने चैटिंग को बेहतर बनाने के लिए नया चैटिंग फीचर "डिसअपियरिंग मैसेजेस" को लांच किया है। 

इंडिया टुडे रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सएप मैसेज को आधिकारिक बनाने के कुछ दिन बाद अब इस फीचर को भारत में रोल आउट कर दिया गया है। यूजर्स अब अपने व्हाट्सएप ऐप को अपडेट कर सकते हैं और एंड्रॉइड, आईओएस, डेस्कटॉप और वेब सहित सभी प्लेटफार्मों में इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

व्हाट्सएप ने इससे पहले व्हाट्सएप पे, ऑलवेज म्यूट और स्टोरेज टूल जैसे फीचर को देश में लांच किया था। 

क्या है "डिसअपियरिंग मैसेजेस" फीचर-

बता दें कि इस फीचर को यूजर्स की मांग व जरूरत को ध्यान में रखते हुए लांच किया गया है। इसे एक बार शुरू करने के बाद व्यक्तियों को भेजे गए मैसेज व चैट खुद ब खुद 7 दिन के बाद समाप्त हो जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो व्यक्तिगत चैट के लिए यूजर्स इस फीचर को शुरू और बंद करने के लिए इसे ऑन/ ऑफ कर सकते हैं। लेकिन ग्रुप में केवल ऐडमिन ही ऐसा करेंगे। 

क्या "डिसअपियरिंग मैसेजेस" की वजह से पुराने मैसेज गायब हो जाएंगे

बता दें कि Whatsapp के इस नए फीचर के रॉल आउट होते ही तरह-तरह की अफवाहें भी सुनने को मिल रही है। इनमें से एक यह भी है कि जैसे ही इस फीचर को इस्तेमाल करना हम शुरू करते हैं तो पुराने मैसेज स्वत: गायब हो जाएंगे। लेकिन, सच में ऐसा होता नहीं है। इस फीचर को ऑन करने के बाद भी पुराने मैसेजेस आपके बिल्कुल पहले की तरह सेफ और बचे रहेंगे बाकी नए मैसेजेस 7 दिन में गायब हो जाएंगे।

Whatsapp मल्टी डिवाइस फीचर 

इसके अलावा, बता दें कि Whatsapp अपने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश करने वाला है, जिसका नाम मल्टी-डिवाइस फीचर है। इस फीचर के जरिए यूजर्स एक अकाउंट को चार अलग-अलग हैंडसेट में चला सकेंगे। हालांकि, डाटा सिंक करने के लिए वाई-फाई का उपयोग करना होगा। 

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की