लाइव न्यूज़ :

WhatsApp यूजर्स की संख्या पहुंची 2 अरब के पार, एक दिन में भेजे जा रहे हैं 60 अरब मैसेज

By भाषा | Updated: February 13, 2020 10:45 IST

कंपनी ने दावा किया कि यह पूरी तरह सुरक्षित है और मंच के जरिये दो लोगों या समूह के बीच होने वाली बातचीत में सेंध की गुंजाइश नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्क जुकरबर्ग ने फरवरी 2018 में कहा था कि व्हाट्स एप के सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 1.5 अरब है।व्हाट्स एप के जरिये लोग एक दिन में 60 अरब संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं।

दुनिया की 25 प्रतिशत आबादी यानी दो अरब लोग अब व्हाट्स एप का उपयोग कर रहे हैं। फेसबुक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने फरवरी 2018 में कहा था कि व्हाट्स एप के सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 1.5 अरब है। इसके जरिये लोग एक दिन में 60 अरब संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं।

व्हाट्स एप के लिये भारत सबसे बड़ा बाजार है। एप ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि उसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 40 करोड़ से ऊपर पहुंच गयी है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में व्हाट्स एप का उपयोग करने वालों की संख्या दो अरब को पार कर गयी है।

कंपनी ने दावा किया कि यह पूरी तरह सुरक्षित है और मंच के जरिये दो लोगों या समूह के बीच होने वाली बातचीत में सेंध की गुंजाइश नहीं है। व्हाट्स एप ने एक ब्लाग में कहा,‘‘हमें पता है कि जितना हम इंटरनेट के जरिये जुड़ते हैं, उतने ही हमें सुरक्षा की जरूरत होती है। हम जितना ऑनलाइन होते हैं, हमारी बातचीत की सुरक्षा उतना ही महत्वपूर्ण हो जाती है।’’

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की