लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप पर 1950 करोड़ रुपये का जुर्माना, डेटा संरक्षण नियमों का उल्लंघन, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2021 21:00 IST

व्हाट्सऐप ने फेसबुक और अन्य कंपनियों के साथ लोगों के डेटा साझा करने के बारे में यूरोपीय संघ के डेटा संरक्षण नियमों का उल्लंघन किया।

Open in App
ठळक मुद्देडेटा संस्करण की प्रक्रिया यूरोपीय संघ के नियमों का पालन करे।व्हाट्सऐप ने कहा कि जुर्माना काफी अधिक है और वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा।

लंदनः आयरलैंड के निजता वॉचडॉग ने यूरोपीय संघ की एक जांच के बाद व्हाट्सऐप पर रिकॉर्ड 22.5 करोड़ यूरो (1950 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है।

जांच में पाया गया था कि व्हाट्सऐप ने फेसबुक और अन्य कंपनियों के साथ लोगों के डेटा साझा करने के बारे में यूरोपीय संघ के डेटा संरक्षण नियमों का उल्लंघन किया। डेटा संरक्षण आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह व्हाट्सऐप को उपचारात्मक कार्रवाई करने का भी आदेश दे रहा है, ताकि उसकी डेटा संस्करण की प्रक्रिया यूरोपीय संघ के नियमों का पालन करे।

व्हाट्सऐप ने कहा कि जुर्माना काफी अधिक है और वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा। कंपनी ने मीडिया में जारी एक बयान में कहा, ‘‘व्हाट्सऐप एक सुरक्षित और निजी सेवा मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने यह सुनिश्चित करने का काम किया है कि हम जो जानकारी देते हैं, वह पारदर्शी और व्यापक हो और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। हम आज के फैसले से असहमत हैं।’’ 

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुकजर्मनीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की