लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Features: पेमेंट सर्विस से लेकर डार्क मोड तक, जल्द आ रहे हैं व्हाट्सएप पर ये 5 धमाकेदार फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 25, 2019 06:46 IST

Whatsapp अपने 5 खास फीचर्स पर काम कर रहा है, इसमें डार्क मोड समेत ऑनलाइन स्टेट्स हाइड और पैसे भेजने जैसे फीचर्स शामिल हैं। तो आइए जानते हैं उस फीचर्स के बारे में...

Open in App

दुनियाभर में पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए हमेशा कोई न कोई खास फीचर जारी करता रहता है। इसी के साथ ही कंपनी जल्द ही कुछ और खास सुविधाओं को इसमें शामिल करने जा रही हैं। फेसबुक की स्वामित्व कंपनी व्हाट्सएप की पॉपुलैरिटी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके यूजर्स की संख्या डेढ़ अरब से ज्यादा है।

व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने 5 खास फीचर्स पर काम कर रहा है, इसमें डार्क मोड समेत ऑनलाइन स्टेट्स हाइड और पैसे भेजने जैसे फीचर्स शामिल हैं। तो आइए जानते हैं उस फीचर्स के बारे में...

ऑनलाइन स्टेटस छुपाएं (Hide Online Status On Whatsapp)

whatsapp-hide-status

इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने लास्ट सीन, रीड और रिसीप्ट जैसे फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं और हाइड कर सकते हैं। यानी कि कोई दूसरा इसे देख नहीं सकता।

व्हाट्सएप पे (WhatsApp Pay)

whatsapp-pay

व्हाट्सएप ने पिछले साल से ही भारत में यूपीआई (UPI) आधारित पेमेंट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस फीचर को जल्द ही सभी के जारी कर दिया जाएगा। फीचर के आते ही यह पैसों के लेन-देने की सुविधा दे सकता है।

डार्क मोड (Whatsapp Dark mode)

whatsapp-dark-mode

व्हाट्सएप के डार्क मोड फीचर का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद ना सिर्फ यूजर्स की आंखों पर कम जोर पड़ेगा बल्कि इसका लुक भी साफ सुथरा दिखेगा। इसके अलावा यह फीचर आपके फोन की बैटरी भी कम खर्च करेगा। फिलहाल यह फीचर WhatsApp पर मौजूद नहीं है लेकिन कंपनी जल्द ही इसे बाजार में पेश करेगी।

बड़ी तस्वीर (Whatsapp Pic Size)

whatsapp

व्हाट्सएप पर पिक्चर शेयर करते ही यह ऑटोमेटिकली पिक्चर के रेजोल्यूशन को कम कर देता है जिससे बड़े आकार के पिक्चर की क्वालिटी कम हो जाती है। लेकिन WhatsApp के इस नए फीचर के आने के बाद से बिना रेजोल्यूशन कम किए बड़े साइज के फोटोज को आसानी से शेयर किया जा सकेगा।

बैकअप सुविधा (whatsapp chat backup)

whatsapp chat backup

व्हाट्सएप अब ना केवल चैट्स के बैकअप की सुविधा देगा, बल्कि डिवाइस बदलने पर भी उन्हें सुरक्षित रखा जा सकेगा। हालांकि एंड्रायड (Android) से आईओएस (iOS) वाले डिवाइस पर जाने में मुश्किल हो सकती है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइल ऐपऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की