लाइव न्यूज़ :

Whatsapp के इस फीचर का अब एंड्रॉयड यूजर भी कर सकेंगे इस्तेमाल, पहले सिर्फ  iPhone वालों के पास थी ये सुविधा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 3, 2018 17:20 IST

Whatsapp ने यह फीचर पहले आईफोन यूजर के लिए जारी किया था। अब इसे एंड्रॉयड के लिए भी जारी कर दिया गया है। सबसे पहले WABetaInfo ने इस जानकारी को सार्वजनिक किया।

Open in App
ठळक मुद्दे WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप के 2.18.30 वर्जन पर आया है यह फीचरWhatsApp iPhone यूजर को यही फीचर बीते साल जून महीने में मिला थागेस्चर सपोर्ट के साथ आता है व्हाट्सऐप का स्वाइप टू रिप्लाई फीचर

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Whatsapp यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'Swipe to Reply'फीचर को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर जल्द ही रिप्लाई भेज पाएंगे। कंपनी कई दिनों से इस फीचर पर काम कर रही थी। हालांकि इस फीचर को व्हाट्सऐप के एंड्ऱॉयड बीटा वर्जन 2.18.300 पर उपलब्ध कराया है।

बता दें कि Whatsapp ने यह फीचर पहले आईफोन यूजर के लिए जारी किया था। अब इसे एंड्रॉयड के लिए भी जारी कर दिया गया है। सबसे पहले WABetaInfo ने इस जानकारी को सार्वजनिक किया।

WhatsApp beta 2.18.300 Android ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर किसी मैसेज को दायीं ओर स्वाइप करके सीधे उस मैसेज का रिप्लाई कर पाएंगे। इसके लिए आपको किसी एक मैसेज को दायीं तरफ स्वाइप करना है जिसके बाद व्हाट्सऐप अपने आप ही मैसेज भेज देगा। इस मैसेज को टेक्स्ट बॉक्स के ऊपर कोटेड फॉर्म में रखा जाएगा, ताकि आप इसकी पहचान आसानी से कर सकें। यानी कि अब यूजर को चैट या ग्रुप में किसी मैसेज का रिप्लाई करने के लिए रिप्लाई आइकन को ज्यादा देर तक होल्ड नहीं करना पड़ेगा।

WABetaInfo ने अपने वेबसाइट पर एक GIF पोस्ट किया है। इस GIF में दिखाया गया है कि व्हाट्सऐप एंड्रॉयड पर 'Swipe to Reply' फीचर कैसे काम करता है।

खबरों की मानें तो Facebook की स्वामित्व वाली कंपनी Whatsapp डार्क मोड पर काम कर रही है। कंपनी जल्द ही नए अपडेट के साथ इस फीचर को लाने वाली है। बता दें कि Twitter और  YouTube में पहले से ही डार्क मोड फीचर मौजूद है। इससे पहले सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने मैसेंजर के लिए भी डार्क मोड की घोषणा की थी लेकिन अभी तक इस फीचर को ऐप में नहीं शामिल किया गया है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की