लाइव न्यूज़ :

WhatsApp में लें टाइपराइटर फॉन्ट का मजा, देखें कितना आसान है यूज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 13:22 IST

इस नए फीचर की मदद से आप अपने चैट के टेक्स्ट को टापराइटर फॉन्ट स्टाइल में बदल सकते हैं। हालांकि, चैट के टेक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइक-थ्रू फॉन्ट में कुछ कमांड के साथ आसानी से चेंज किया जा सकता है, लेकिन टाइपराइटर...

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप मैसेज के फॉन्ट को बदलने के लिए आप अपने मैसेज के दोनों और तीन बार सिंबल ` को यूज करें।उदाहरण के लिए ```Hi```। अब ये Hi के आगे और पीछे लगाए गए इस सिंबल से इसका फॉन्ट बदलकर यह टाइपराइटर फॉन्ट में हो जाएगा।

व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनिया भर में काफी ज्यादा या कहें सबसे पॉप्युलर मेसेजिंग एप है। यह दोस्तो, परिजनों, रिश्तेदारों और ऑफिस से जुड़े कई कार्यों के लिए व्हाट्सएप का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। व्हाट्सएप का महत्व लोगों के बीच बना रहे इसके लिए कंपनी समय-समय पर व्हाट्सएप को अपग्रेड भी करती रहती है। पहले जहां इसकी मदद से सिर्फ मैसेज और फोटोज ही भेजे जा सकते थे वहीं समय के साथ ही इसका इस्तेमाल मीडिया फाइल्स भेजने के लिए भी किया जाने लगा। 

लोगों का व्हाट्सएप से जुड़ाव बना रहे इसके लिए कंपनी ने कई तरह के इमोज, GIF का एक्सेस भी लोगों को दिया। कुछ महीनों पहले चैटिंग को मजेदार बनाने के लिए भी व्हाट्सएप ने इसमें नया फीचर शामिल किया था जिससे फॉन्ट को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइक थ्रू में कनवर्ट करने का विकल्प दिया गया था। इसके साथ ही व्हाट्सएप में भी ग्रुप में कई लोगों के होने के चलते टैग करने का विकल्प भी दिया था। फॉन्ट से जुड़ा एक ऐसा ही नया फीचर व्हाट्सएप ने जारी किया है जिसके जरिए टेक्स्ट फॉर्मेट को टाइपराइटर फॉन्ट में बदला जा सकता है। 

इस नए फीचर की मदद से आप अपने चैट के टेक्स्ट को टापराइटर फॉन्ट स्टाइल में बदल सकते हैं। हालांकि, चैट के टेक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइक-थ्रू फॉन्ट में कुछ कमांड के साथ आसानी से चेंज किया जा सकता है, लेकिन टाइपराइटर फॉन्ट के लिए आपको थोड़ा ज्यादा ट्रिक की जरूरत पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं कि टाइपराइटर फॉन्ट का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं-

व्हाट्सएप मैसेज के फॉन्ट को बदलने के लिए आप अपने मैसेज के दोनों और तीन बार सिंबल ` को यूज करें। उदाहरण के लिए ```Hi```। अब ये Hi के आगे और पीछे लगाए गए इस सिंबल से इसका फॉन्ट बदलकर यह टाइपराइटर फॉन्ट में हो जाएगा। यह सिंबल ऐंड्रॉयड और iOS दोनों कीबोर्ड पर उपलब्ध है। ध्यान रखें कि सिंबल ` की जगह ये सिंबल ' न लगा दें।

एंड्रॉएड की-बोर्ड पर तो यह ` सिंबल आसानी से मिल जाएगा लेकिन आईफोन की-बोर्ड पर इसे ढूंढने के लिए थोड़ी ट्रिक लगानी पड़ेगी। आईफोन के की-बोर्ड पर यह सिंबल इस दिखाए जा रहे सिंबल ' पर थोड़ी देर तक प्रेस करके रखने पर आपको कई सिंबल दिखेंगे। इन्हीं में सिंबल ` भी होगा। 

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की