लाइव न्यूज़ :

Whatsapp Business ऐप भारत में इसी हफ्ते होगा लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 22, 2018 16:23 IST

व्हाट्सऐप ने यह ऐप भारत के छोटे और मध्यमवर्गीय व्यवसायियों को ध्यान में रखकर बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देऐप फिलहाल इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, UK, और US देशों में एंड्रॉयड वर्जन के लिए उपलब्ध कराया गया है।इस ऐप की मदद से छोटे-बड़े व्यवसाय वाले लोग अपने ग्राहकों तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp को लेकर कई दिनों से काफी खबरें आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि व्हाट्सऐप ने अपने बिजनेस ऐप को दूसरे देशों में लॉन्च कर दिया है। जिसमें भारत शामिल नहीं था। लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप को इसी हफ्ते भारत में पेश कर सकता है।

व्हाट्सएप इंडिया ने BGR India से बातचीत में बताया कि व्हाट्सऐप बिजनेस एप को भारत में इस हफ्ते पेश किया जाएगा। व्हाट्सऐप ने यह ऐप भारत के छोटे और मध्यमवर्गीय व्यवसायियों को ध्यान में रखकर बनाया है। इसके साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत ऐप के लिए सबसे बड़ा मार्केट भी है।

ध्यान रहे कि 'Whatsapp Business' ऐप को 18 जनवरी को पेश किया गया था। यह ऐप फिलहाल इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, UK, और US देशों में एंड्रॉयड वर्जन के लिए उपलब्ध कराया गया है। इन देशों के लोग इसे गूगल प्ले स्टोर से 'Whatsapp Business' नाम से सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप ने कहा है, "इस ऐप की मदद से छोटे-बड़े व्यवसाय वाले लोग अपने ग्राहकों तक आसानी से पहुंच पाएंगे और उन्हें ग्राहकों से जुड़े रहने में मदद मिलेगी।" ध्यान रहे कि व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप छोटे-बड़े व्यवसायों के लिए है। अगर आप नॉर्मल व्हाट्सऐप यूजर्स हैं तो आपके लिए यह ऐप फायदेमंद नहीं होगा। इस ऐप का फायदा आपको तभी होगा जब आप कोई बिजनेस चलाते हैं, जैसे कि आप ऑनलाइन कपड़ों की कंपनी चलाते हैं या स्थानीय किराने की दुकान है। फिर आप इस एप की मदद से अपने ग्राहकों से जुड़ पाएंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सस्मार्टफोनइंडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की