लाइव न्यूज़ :

हमारी पहचान का मुख्य दस्तावेज आधार कार्ड की सुरक्षा के लिए मास्क्ड कराएं, कैसे कराना होगा, सारी प्रक्रिया यहां जानें 

By आजाद खान | Updated: December 10, 2021 17:24 IST

मास्क्ड आधार कार्ड को आसानी से अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप या मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआज के टाइम में हर काम में आधार कार्ड को अपने साथ रखने की आवश्यकता पड़ती है ।बच्चों के एडमीशन से लेकर ट्रेन के टिकट बुक कराने तक हर जगह इसकी जरूरत होती है।आधार कार्ड का दुरुपयोग भी बहुत होता है, आपके आधार कार्ड की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है।

भारत:आधार कार्ड हमारी पहचान का अब मुख्य दस्तावेज बन चुका है। इसकी वजह से सबके पास आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही इसकी सुरक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। आज के दौर में बिना आधार कार्ड के कोई भी काम होना मुश्किल हो गया है, चाहे बैंक एकाउंट खोलवाना हो या बच्चे का स्कूल में एडमीशन करवाना हो, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड पर नाम और पता के साथ एक यूनिक नंबर होता है, जिससे हमारी पहचान होती है।

सुरक्षा के लिए क्या करना होगा

इस नंबर की सुरक्षा के लिए आप इसे मास्क्ड करा सकते हैं। मास्क्ड नंबर का अर्थ होता है कि शुरू के आठ नंबर छिपे रहें। केवल बाद वाले चार नंबर ही आपको दिखेंगे। इसको मास्क्ड आधार कार्ड को आसानी से अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप या मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।

तरीका बड़ा आसान है

आप सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए और डाउनलोड आधार के ऑप्शन पर क्लिक करिए।इसके बाद आधार-वीआईडी-नामांकन आईडी वाले ऑप्शन पर जाकर मास्क्ड आधार कार्ड पर क्लिक करिए। यहां पहुंचने पर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाएगी।

ओटीपी भी डालनी होगी

उसे भरकर आप ओटीपी वाले ऑप्शन पर क्लिक करिए। इसको करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी। इसको भरकर आप डाउनलोड आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो यह मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड कर देगा।

टॅग्स :टेक्नोआधार कार्डभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की