लाइव न्यूज़ :

Vivo V15 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 20, 2019 11:14 IST

Vivo V15 Pro स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला है। बता दें कि कंपनी का यह दूसरा स्मार्टफोन है जो पॉप-अप कैमरा के साथ आ रहा है। कंपनी ने पिछले साल पॉप-अप कैमरा वाले अपने स्मार्टफोन Vivo Nex को लॉन्च किया था।

Open in App
ठळक मुद्देVivo V15 Pro फोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएगातीन रियर कैमरे होंगे Vivo V15 Pro मेंइन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा Vivo V15 Pro

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने दिल्ली में एक इवेंट आयोजित किया है जो 11.30 बजे होगा। कंपनी का वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला है। बता दें कि कंपनी का यह दूसरा स्मार्टफोन है जो पॉप-अप कैमरा के साथ आ रहा है। कंपनी ने पिछले साल पॉप-अप कैमरा वाले अपने स्मार्टफोन Vivo Nex को लॉन्च किया था। भारत में वीवो नेक्स की शुरुआती कीमत 44,990 रुपये है।

यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

वीवो वी15 प्रो की लाइव स्ट्रीमिंग को वीवो के ऑफिशल ट्विटर और फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही आप Vivo के यूट्यूब चैनल पर भी इस लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं। अभी तक फोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर लिस्ट किया जा चुका है। Vivo V15 Pro फोन के लॉन्च इवेंट को आप यहां हमारे पेज पर देख सकते हैं।

32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी वाला दुनिया का पहला फोन

Flipkart पर फोन को अलग-अलग एंगल से दिखाया गया है। ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ नजर आने वाला यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया होगा। खबरों की मानें तो Vivo V15 Pro फोन दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।

ट्रिपल रियर कैमरे से होगा लैस

वीवो वी15 प्रो में तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे, जिसमें पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, टीजर में फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ दिखाया गया है।

वीवो वी15 प्रो की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी15 प्रो को Vivo V11 Pro का सक्सेसर बताया जा रहा है। फोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत को लेकर पहले काफी लीक्स बाहर आ चुकी हैं। लीक्स की अगर मानें तो वीवो वी15 प्रो में 6.39 इंच का सुपर AMOLED अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन 6जीबी रैम + 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एसओसी प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,700 mAh की बैटरी दी जा सकती है जो ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आएगा।

वीवो वी15 प्रो को ग्रेडियंट ब्लू और ग्रेडियंट रेड कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

टॅग्स :वीवोअमेजनफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की