लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने भारत में अपने कर्मचारियों को लेकर जताई चिंता, कहा-कानून के पालन का करेंगे प्रयास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2021 15:32 IST

कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़े टूलकिट विवाद को लेकर पुलिस के ट्विटर के ऑफिस पहुंचने के बाद ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को लेकर चिंता जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देकानून की पालना करने का प्रयास किया जाएगा - ट्विटर कहा - हर आवाज को सशक्त बनाने की सेवा के लिए प्रतिबद्धहम सरकार से रचनात्मक बातचीत जारी रखेंगे - ट्विटर

कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़े टूलकिट विवाद को लेकर पुलिस के ट्विटर के ऑफिस पहुंचने के बाद ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को लेकर चिंता जताई है। ट्विटर ने सरकार के साथ टकराव के बीच टूलकिट विवाद के साथ ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए संभावित खतरों और पुलिस की डराने की रणनीति के प्रति अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक बयान में ट्विटर ने कहा है कि कानून की पालना करने का प्रयास किया जाएगा। 

यह पहली बार है जब माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने डिजिटल नियमों पर खुलकर बात की है। इन नियमों के तहत उसे भारत में एक अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति, शिकायत प्रतिक्रिया तंत्र बनाने और कानूनी आदेश के 36 घंटों के दौरान सामग्री हटाने के लिए कहा गया है। 

ट्विटर के ने कहा कि वह भारत के लोगों के प्रति प्रतिबद्ध है। हमारी सेवा सार्वजनिक बातचीत और कोरोना महामारी में लोगों के समर्थन के स्रोत के रूप में महत्वपूर्ण साबित हुई है। अपनी सेवाओं को जारी रखने के लिए हम भारत के कानूनों का पालन करने का प्रयास करेंगे। लेकिन जैसा की हम पूरी दुनिया में करते हैं, हम पारदर्शिता के सिद्धांतों और हर आवाज को सशक्त बनाने की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। कानून के अनुसार अभिव्यक्ति की आजादी और निजता की रक्षा के लिए निर्देशित रहेंगे। 

साथ ही ट्विटर ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों के संबंध में हालिया घटनाओं और जिन लोगों की हम सेवा करते हैं उनके लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संभावित खतरे को लेकर चिंतित हैं। हम भारत और दुनिया के नागरिक समाज में नए आइटी नियमों के मूल तत्वों के जवाब में पुलिस की धमकाने की रणनीति से चिंतित हैं। हम उन तत्वों में बदलाव की वकालत करने की योजना बना रहे हैं, जो कि मुक्त और खुली बातचीत को रोकते हैं। साथ ही ट्विटर ने कहा कि हम सरकार से रचनात्मक बातचीत जारी रखेंगे। 

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सोमवार को कथित ‘टूलकिट’ के बारे में एक शिकायत की जांच के संबंध में ट्विटर इंडिया को नोटिस भेजा था। दिल्ली के लाडो सराय और गुरुग्राम में ट्विटर के दफ्तरों पर पुलिस के दो दल भी पहंचे थे। 

टॅग्स :मोदी सरकारसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की