लाइव न्यूज़ :

ट्विटर का इतिहास: Twitter पर पहली बार किया गया था ये ट्वीट, जानिए अब तक का सफर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 22, 2018 11:36 IST

Twitter History: 2017 की चौथी तिमाही तक इसके एक्टिव यूज़र्स की संख्या 33 करोड़ हो चुकी थी।

Open in App

हम सभी दुनिया में पहली बार होने वाली चीजों को लेकर उत्सुक रहते हैं। कई बार हमें ऐसी चीजों के बारे में जानकारी नहीं होती जिनका हम रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं। हम बात कर रहे हैं दुनिया के पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल साइट ट्विटर की। दरअसल, 21 मार्च ही के दिन ट्विटर की शुरूआत हुई थी। आपको बता दें कि 21 मार्च 2006 को पहला ट्वीट किया गया था।

Twitter के को-फाउंडर ने किया था पहला ट्वीट

ट्विटर पर सबसे पहला ट्वीट कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ सीईओ जैक डोर्से ने लिखा था। जैक डोर्से ने ट्वीट किया था, "just setting up my twttr" और उस समय ट्विटर का नाम 'twttr' था। जुलाई, 2006 में ट्विटर को यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था। पूरी दुनियाभर में ट्विटर के करोड़ों यूजर्स है। 2017 में आई एक रिपोर्ट में दावा किया था कि 2017 की चौथी तिमाही तक इसके एक्टिव यूज़र्स की संख्या 33 करोड़ हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें: IBM ने बनाया नमक के दाने के साइज का कंप्यूटर, कीमत होगी सिर्फ 7 रुपये

आइये जानते हैं ट्विटर के जुड़ें कुछ खास बातें..

1. 140 शब्दों में अपनी पूरी कहानी बयां करने और रिएक्शन की शुरुआत आज से ही हुई थी।

2. ट्विटर पर 140 शब्दों की लिमिट को बढ़ाकर 280 कैरेक्टर कर दिया गया है।

3. इसे जैक डॉरसी, इवान विलियम्स, बिज स्टोन और नोआह ग्लास ने बनाया था।

4. पहला ट्वीट था "Just setting up my twttr".

5. आज इसके 33 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर है।

6. ट्विटर पर हर सेकेंड लगभग 6000 ट्वीट की जाते हैं। जबकि, 50 करोड़ ट्वीट हर रोज किए जाते हैं। वहीं, एक साल में 200 अरब ट्वीट किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: 1,000 रुपये से भी कम है इन ईयरफोन्स की कीमत, बेहतरीन साउंड क्वालिटी है खासियत

7. ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली शख्सियत कैटी पेरी हैं। जिनके फॉलोवर्स की तादाद 109 मिलियन (10.9 करोड़) है। वहीं, दूसरे नंबर पर जस्टिन बीबर है जिनके 106 मिलियन (10.6 करोड़) फॉलोवर्स है।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की