लाइव न्यूज़ :

Netflix का भारतीय कंटेंट पर फोकस, 3000 करोड़ रुपये का करेगा निवेश

By भाषा | Updated: December 7, 2019 13:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स ने देश में अपने दर्शकों के लिए भारतीय कंटेंट तैयार करने पर बड़ा जोर लगाया है2019-20 में इसके लिए 3,000 करोड़ रुपये निवेश किए जा रहे हैं

नेटफ्लिक्स के संस्थापक और सीईओ रीड हेस्टिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने देश में अपने दर्शकों के लिए भारतीय कंटेंट तैयार करने पर बड़ा जोर लगाया है और 2019-20 में इसके लिए 3,000 करोड़ रुपये निवेश किए जा रहे हैं । हेस्टिंग्स ने कहा कि नेटफ्लिक्स अपने भारतीय कंटेंट पर और जोर देने के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी महीनों में दर्शकों को यह नजर आएगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 2016 में शुरूआत की थी और हमने निवेश जारी रखा है। इसलिए हमारे पास अमेरिका, ब्रिटेन और स्पेन से काफी कंटेंट है। हम भारतीय कंटेंट भी तैयार कर रहे हैं।’’

‘हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में हेस्टिंग्स ने कहा, ‘‘इस साल और अगले साल हम कंटेंट तैयार करने पर 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं और आप बहुत सारी चीजें स्क्रीन पर देख पाएंगे। मुंबई में हमारे करीब 100 कर्मचारी हैं और कुछ हजार लोग विभिन्न प्रोडक्शंस में काम कर रहे हैं। इसलिए, हम और भारतीय कंटेंट लाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत से नेटफ्लिक्स शो में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली सीरीज में सैफ अली खान तथा नवाजुद्दीन सिद्दिकी अभिनीत ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘लिटिल थिंग्स’ और ‘दिल्ली क्राइम’ के नाम हैं।

टॅग्स :नेटफ्लिक्समोबाइल ऐपऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की