लाइव न्यूज़ :

डीटीएच कंपनी से खुश न होने पर ले सकेंगे नई कंपनी की सुविधा, नहीं खरीदना होगा नया सेटअप बॉक्स

By रजनीश | Updated: April 12, 2020 11:14 IST

ट्राई का कहना है कि सूचना एव प्रसारण मंत्रालय इस मुद्दे को ध्यान में रखकर जल्द डीटीएच नियमों में बदलाव करेगा। साथ ही इंटरऑपरेबिलिटी से संबंधित नियमों को लॉकडाउन के दौरान लागू किया जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देयदि ट्राई का सुझाव लागू होता है तो ग्राहकों को डीटीएच कंपनी बदलने के लिए नए सेट-टॉप बॉक्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।डीटीएच कंपनियां नियमों में बदलाव के इस प्लान का विरोध कर रही हैं।

वर्तमान में आप डीटीएच के इस्तेमाल के लिए जिस कंपनी की सर्विस लेना चाहते हैं उसी कंपनी का सेटअप बॉक्स खरीदना होता है। कई बार तो छतरी भी उसी कंपनी की खरीदनी पड़ती है। थोड़े दिन बाद आपको लगता है कि आप जिस कंपनी का डीटीएच इस्तेमाल कर रहे हैं उससे ऊब गए हैं या फिर आपको किसी और की सर्विस ज्यादा पसंद आ जाती है। ऐसे में आपको फिर से सेटअप बॉक्स का पैसा खर्च करना होगा।

कंपनियों के अपने-अपने सेटअप बॉक्स हैं और सर्विस बदलने के लिए नया सेटअप बॉक्स लेना आपकी मजबूरी है। लेकिन जल्द ही आपको इस मजबूरी से राहत मिल सकती है। दरअसल, टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI)  ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से सिफारिश करते हुए कहा है कि ग्राहकों को ऐसे सेट-टॉप बॉक्स दिए जाने चाहिए जो अनिवार्य रूप से इंटरऑपरेबल (अदल-बदल सके) हो सके। 

ट्राई ने यह भी कहा कि ये सेट-टॉप बॉक्स एक से ज्यादा डीटीएच ऑपरेटर्स को सपोर्ट करने वाले होने चाहिए। इसको आप थोड़ा बहुत ऐसे भी समझ सकते हैं कि जैसे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी होता है। आपका नंबर वही रहता है लेकिन आप अपने सर्विस प्रोवाइडर को बदल सकते हैं। 

यदि ट्राई का सुझाव लागू होता है तो ग्राहकों को डीटीएच कंपनी बदलने के लिए नए सेट-टॉप बॉक्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही यूएसबी पोर्ट जैसी केबल भी नहीं खरीदनी होगी। वर्तमान में ग्राहकों को डीटीएच कंपनी बदलने के साथ में नया सेट-टॉप बॉक्स और यूएसबी केबल खरीदनी पड़ती है।

ट्राई ने क्या कहाट्राई का कहना है कि सूचना एव प्रसारण मंत्रालय इस मुद्दे को ध्यान में रखकर जल्द डीटीएच नियमों में बदलाव करेगा। साथ ही इंटरऑपरेबिलिटी से संबंधित नियमों को लॉकडाउन के दौरान लागू किया जा सकता है। 

डीटीएच कंपनियां नियमों में बदलाव के इस प्लान का विरोध कर रही हैं। कंपनियों का मानना है कि नए नियमों के लागू होने के बाद सेट-बॉक्स की कीमत उम्मीद से ज्यादा महंगी हो जाएगी। फिलहाल नियमों में बदलाव को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की