भारत और चीन के विवाद के बाद देशभर में चाइनीज प्रॉडक्ट के बहिष्कार की मांग हो रही है। सोशल मीडिया के जरिए लोग एक-दूसरे को चाइनीज स्मार्टफोन, चाइनीज एप को अपने फोन से अनइंस्टाल करने की बात कह रहे हैं। चाइनीज एप टिकटॉक को अनइंस्टाल करने के मामले भी कई बार सामने आ चुके हैं।
हम आपको ऐसे ही इंडियन एप के बारे में बता रहे हैं जो टिकटॉक की तरह ही शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप हैं। Bolo Indya और Roposo दो ऐसे विडियो-मेकिंग एप हैं जो टिकटॉक को टक्कर दे रहे हैं।
इन दोनों ही एप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। और इसमें से Roposo एप को तो आईफोन यूजर्स भी एपल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Bolo Indyaबोलो इंडिया भारतीय शॉर्ट विडियो एप है। टिकटॉक की तरह ही इसमें भी वीडियो देख और बना सकते हैं। इस एप की खासियत यह भी है कि ये हिंदी, तमिल, तेलगू, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, मराठी, पंजाबी और उड़िया भाषा को भी सपोर्ट करता है।
इस एप को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी वीडियोज को यूजर्स किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से शेयर कर सकते हैं।
Roposoरोपोसो एप एंड्राएड और एपल दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस एप में फिल्टर्स, स्टिकर्स का इस्तेमाल कर विडियो बनाए जा सकते हैं। इसमें वीडियो शूट करने के लिए स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स, पोर्ट्रेट जैसे कई मोड भी दिए गए हैं।
इस एप में विडियो, फोटो को एडिट भी किया जा सकता है। ट्रेंडिंग स्टिकर्स और फिल्टर का इस्तेमाल कर वीडियो को और भी आकर्षक बनाया जा सकता है। यह एप भी कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।