लाइव न्यूज़ :

TikTok यूजर्स हो जाएं अलर्ट, ऐप में मिला बग, हैकर्स के निशाने पर आपका अकाउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 9, 2020 14:18 IST

सिक्योरिटी फर्म चेकप्वाइंट को TikTok ऐप में एक बग मिला है। इसके जरिए हैकर्स आपके टिकटॉक अकाउंट को हैक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटिकटॉक भारत समेत दुनिया भर में तेजी से पॉपुलर ऐप हैसिक्योरिटी फर्म चेकप्वाइंट को TikTok ऐप में एक बग मिला हैहैकर्स आपके अकाउंट पर शेयर किए गए फोटो- वीडियो के साथ छेड़छाड़ भी कर सकते हैं

चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक (Tiktok) भारतीय यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। भारत में टिकटॉक की लोकप्रियता उसके डाउनलोड को देखकर ही समझा जा सकता है। लेकिन टिकटॉक यूजर्स के लिए बुरी खबर है।

दरअसल, सिक्योरिटी फर्म चेकप्वाइंट को TikTok ऐप में एक बग मिला है। इसके जरिए हैकर्स आपके टिकटॉक अकाउंट को हैक कर सकते हैं। चेकप्वाइंट ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि टिकटॉक ऐप में वायरस के चलते इसके यूजर्स को मैलिशस लिंक के साथ टेक्स्ट मैसेज करना मुमकिन था।

इसके साथ ही TikTok ऐप में मिले बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपके अकाउंट को खुद पूरा कंट्रोल कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हैकर्स आपके अकाउंट पर शेयर किए गए फोटो- वीडियो के साथ छेड़छाड़ भी कर सकते हैं।

बता दें कि टिकटॉक भारत समेत दुनिया भर में तेजी से पॉपुलर ऐप है। रिसर्च फर्म ने 20 नवंबर को अपनी रिपोर्ट पेश की थी।

रिसर्च फर्म की रिपोर्ट सामने आने के बाद टिकटॉक ने इस बग को फिक्स कर लिया है। कंपनी के मुताबिक 15 दिसंबर को कंपनी ने यह बग फिक्स कर दिया है। गौर करें तो इस तरह के ऐप में बग का मामला पहले भी कई बार सामने आ चुका है।

ऐसे सुरक्षित रखें अपना डेटा

साइबर रिसर्च फर्म ने यह कंफर्म किया है कि ऐप के लेटेस्ट वर्जन में सभी बग्स को फिक्स कर लिया गया है। यानी यूजर्स को सुरक्षित रहने के लिए अपना टिकटॉक ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट कर लेना चाहिए। इसके साथ ही किसी भी तरह के अंजान लिंक पर क्लिक न करें इससे हैकर्स को आपके अकाउंट का एक्सेस मिल सकता है।

टॅग्स :टिक टॉकएंड्रॉयड ऐप्सऐपमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की