लाइव न्यूज़ :

ऊकला की रिपोर्ट में दावा, 'नेपाल, पाकिस्तान से भी कम है भारत में मोबाइल ब्रॉडबैंड की स्पीड'

By भाषा | Updated: November 5, 2019 05:10 IST

2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में भारत बेशक डाउनलोड स्पीड में पीछे रहा है लेकिन देश में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में भारत की स्थिति कहीं बेहतर रही। भारत में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता 87.9 प्रतिशत रही।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान और बांग्लादेश में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता क्रमश: 58.9 प्रतिशत और 58.7 प्रतिशत रही। दक्षिण एशियाई देशों में 22.53 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 10.59 एमबीपीएस की अपलोड गति के साथ के साथ श्रीलंका सबसे आगे रहा।

मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे है। ब्रॉडबैंड स्पीड विश्लेषण कंपनी ऊकला की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2019 में भारत मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 128वें स्थान पर रहा। हालांकि फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में समीक्षाधीन महीने में भारत अपने दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों से आगे 72वें स्थान पर रहा।

ऊकला के स्पीडटेस्ट वैश्विक इंडेक्स के अनुसार वैश्विक स्तर पर औसत डाउनलोड रफ्तार 29.5 मेगाबिट प्रति सेकेंड रहा जबकि अपलोड स्पीड 11.34 एमबीपीएस रही। वैश्विक सूची में मोबाइल नेटवर्क पर दक्षिण कोरिया 95.11 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 17.55 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ पहले स्थान पर था। भारत में डाउनलोड स्पीड 11.18 एमबीपीएस और अपलोड स्पीड 4.38 एमबीपीएस पाई गई।

2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में भारत के 11 बड़े शहरों में एयरटेल सबसे तेज मोबाइल आपरेटर रही। नागपुर में एयरटेल के मोबाइल नेटवर्क की रफ्तार सबसे तेज थी। वोडाफोन दो शहरों में और आइडिया एक शहर में सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क वाली आपरेटर रही।

दक्षिण एशियाई देशों में 22.53 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 10.59 एमबीपीएस की अपलोड गति के साथ के साथ श्रीलंका सबसे आगे रहा। सूची में श्रीलंका 81वें स्थान पर था। पाकिस्तान 14.38 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 10.32 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ 112वें स्थान पर रहा।

2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में भारत बेशक डाउनलोड स्पीड में पीछे रहा है लेकिन देश में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में भारत की स्थिति कहीं बेहतर रही। भारत में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता 87.9 प्रतिशत रही। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता क्रमश: 58.9 प्रतिशत और 58.7 प्रतिशत रही। 

टॅग्स :इंटरनेटनेपालपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की