लाइव न्यूज़ :

टाटा स्काई और एयरटेल वाले अब मुफ्त में नहीं देख पाएंगे ये चैनल, चुकानी होगी कीमत

By रजनीश | Updated: May 7, 2020 19:48 IST

एयरटेल में आपकी रसोई, एयरटेल सीनियर्स टीवी और लेट्स डांस को फ्री में दिखाया जा रहा था। कंपनी ने 4 मई से ही से इन चैनलों को फ्री में दिखाना बंद कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा स्काई ने लॉकडाउन के दौरान यूजर्स को डांस स्टूडियो, टाटा स्काई फन लर्न, स्मार्ट मैनेजर, वेदिक मैथ्स, कुकिंग, क्लासरूम, ब्यूटी, जावेद अख्तर और टाटा स्काई फिटनेस चैनल फ्री में दिए थे।मुफ्त सर्विस बंद होने के बाद अब यूजर्स को इन चैनल्स को देखने के लिए पैसे देने पड़ेंगे। फिटनेस और फन लर्न के लिए यूजर्स को हर महीने 60 रुपये खर्च करने होंगे। वैदिक मैथ्स और स्मार्ट मैनेजर के लिए रोज के हिसाब से 10 रुपये चार्ज देना होगा।

लॉकडाउन के दौर में घर में बंद कई लोग स्मार्टफोन पर वीडियो देखकर, गेम खेलकर समय बिताते थे वहीं कई लोग टीवी देखकर समय बिता रहे हैं। इस दौरान डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने लोगों को कुछ चैनल मुफ्त में देखने की सुविधा भी दी थी। अब कंपनियां फ्री सर्विस को बंद कर रही हैं। 

देश के दो बड़े डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी ने लॉकडाउन में दिए जाने वाले फ्री सर्विस को बंद कर दिया है। टाटा स्काई ने इस छूट के तहत 10 चैनल फ्री में दिए थे। इन चैनलों के लिए यूजर्स को अलग से कोई चार्ज नहीं देना पड़ता था। इसी तरह एयटेल भी अपने यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के तीन ऐसे चैनल मुफ्त में उपलब्ध कराया था जिनके लिए आम दिनों में चार्ज देना होता है। 

ये चैनल थे फ्रीटाटा स्काई ने लॉकडाउन के दौरान यूजर्स को डांस स्टूडियो, टाटा स्काई फन लर्न, स्मार्ट मैनेजर, वेदिक मैथ्स, कुकिंग, क्लासरूम, ब्यूटी, जावेद अख्तर और टाटा स्काई फिटनेस चैनल फ्री में दिए थे।

मुफ्त सर्विस बंद होने के बाद अब यूजर्स को इन चैनल्स को देखने के लिए पैसे देने पड़ेंगे। फिटनेस और फन लर्न के लिए यूजर्स को हर महीने 60 रुपये खर्च करने होंगे। वैदिक मैथ्स और स्मार्ट मैनेजर के लिए रोज के हिसाब से 10 रुपये चार्ज देना होगा। हालांकि जरूरी नहीं कि आपको ये पैसे चुकाने ही होंगे। यदि आप इन चैनल्स को नहीं देखेंगे तो आपको कोई पैसा नहीं देना होगा।

एयरटेल के फ्री चैनलबात करें एयरटेल की इसमें आपकी रसोई, एयरटेल सीनियर्स टीवी और लेट्स डांस को फ्री में दिखाया जा रहा था। कंपनी ने 4 मई से ही से इन चैनलों को फ्री में दिखाना बंद कर दिया है। एयरटेल सीनियर टीवी सर्विस के लिए जहां 2 रुपये रोजना चार्ज है वहीं आपकी रसोई के लिए रोज 1.5 रुपये और लेट्स डांस के लिए प्रतिदिन 1.6 रुपये चार्ज लगता है।

टॅग्स :टाटा स्काईएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की