लाइव न्यूज़ :

टिंडर, स्पॉटीफाई और पिन्ट्रैस्ट जैसे ऐप क्यों हुए थे क्रैश, फेसबुक ने बताई ये वजह

By भाषा | Updated: July 11, 2020 14:55 IST

कई उपयोगकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह कुछ ऐप को खोलते ही उनके क्रैश हो जाने की शिकायत की थी। फेसबुक ने इस समस्या के लिए उसके एसडीके में एक बग को कारण बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट में बग थी ऐप के क्रैश होने की बड़ी वजहसॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट का इस्तेमाल डेवलपर अपने ऐप को फेसबुक के साथ एकीकृत करने के लिए करते हैं

ऑकलैंड (अमेरिका): आईफोन के आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले टिंडर, स्पॉटीफाई और पिन्ट्रैस्ट जैसे ऐप के उपयोगकर्ताओं को शुक्रवार को इन ऐप को खोलने में लगातार दिक्कतों का समान करना पड़ा। इन ऐप्स के लगातार क्रैश होने के पीछे फेसबुक के सॉफ्टवेयर किट को जिम्मेदार माना जा रहा है और यह एक बार फिर याद दिलाता है कि इस अत्याधनिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर फेसबुक आपके फोन के जरिए आप पर नजर रख रहा है, तब भी जब आप सोशल नेटवर्क को ब्राउज नहीं कर रहे हैं।

शुक्रवार सुबह उपयोगकर्ताओं ने इन ऐप को खोलते ही उनके क्रैश हो जाने की शिकायत की थी। फेसबुक ने इस समस्या के लिए उसके सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (एसडीके) में एक बग को बताया जिसे कुछ ही समय में ठीक कर दिया गया था। एसडीके ऐसा उपकरण है जिसका इस्तेमाल डेवलपर अपने ऐप को फेसबुक के साथ एकीकृत करने के लिए करते हैं। इन सभी ऐप में लॉग इन करने के लिए उपयोगकर्ता अपने फेसबुक एकाउंट से जुड़ी जानकारियों का उपयोग करते हैं।

फेसबुक के अलावा गूगल, एप्पल और दूसरी कम्पनियां भी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट डेवलपर्स को उपलब्ध कराती हैं। इसके जरिए ऐप डेवलपर्स अपने ऐप से फेसबुक को डेटा भेजते हैं जो यह पता लगाता है कि उपयोगकर्ता इन ऐप्स पर क्या-क्या गतिविधि करते हैं। यह जानकारी ऐप डेवलपर्स और फेसबुक दोनों के लिए उपयोगी है जिससे वे यह समझ पाते हैं कि उपयोगकर्ताओँ विज्ञापनों पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं, उनकी सेवा का उपयोग कैसे करते हैं और इस पर कितना समय खर्च करते हैं।

मार्च में, वीडियो कॉलिंग सेवा जूम ने एसडीके का उपयोग करके फेसबुक के साथ उपयोगकर्ता की जानकारी साझा की थी जिसके लिए कैलिफोर्निया में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फेसबुक के एसडीके के कारण मई महीने में भी कई ऐप क्रैश हुए थे। कंपनी ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि फेसबुक के एसडीके का इस्तेमाल करने वाले कुछ आईओएस ऐप्स कोड में बदलाव के कारण क्रैश हुए।” शुक्रवार को हुए क्रैश के दौरान कई उपयोगकर्ता फेसबुक का इस्तेमाल कर इन ऐप्स पर लॉगइन भी नहीं थे। 

टॅग्स :फेसबुकगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की