लाइव न्यूज़ :

अब स्मार्टफोन से जान जाएंगे कि आपके शरीर में खून की कमी है या नहीं

By भाषा | Updated: December 6, 2018 14:47 IST

ऐप अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। विज्ञान की खोजों के बारे में जानकारी देने वाले ‘जर्नल नेचर कम्युनिकेशन’ में यह दावा किया गया है।

Open in App

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्मार्टफोनऐप बनाने में सफलता हासिल की है जो खून की कमी यानी एनीमिया के बारे में सही-सही जानकारी देने में सक्षम है। इसकी खास बात ये है कि इसके लिए किसी तरह की खून की जांच की जरूरत नहीं होगी बल्कि नाखूनों का एक फोटो लेकर ऐप में लोड करना होगा। ऐप उस फोटो की मदद से खून में मौजूद हीमोग्लोबिन की सही-सही मात्रा बता देगा।

यह ऐप अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। विज्ञान की खोजों के बारे में जानकारी देने वाले ‘जर्नल नेचर कम्युनिकेशन’ में यह दावा किया गया है।

मुख्य शोधकर्ता विल्बर लाम ने जर्नल को बताया कि यह एक ऐसा अकेला ऐप है जो उतना ही सही आंकड़ा देने में सक्षम है जितना कि खून की जांच में आता है। बस फर्क ये है कि इसमें खून की बूदों को नहीं निकालना पड़ता।

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह ऐप केवल सूचना भर देता है और इससे किसी प्रकार के रोग के पता नहीं लगाया जा सकेगा। यह तकनीक इतनी सरल है कि कोई भी और कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकता है पर ये गर्भवती महिलाओं, खिलाड़ियों के मामलों में अधिक सहायक होगी।

खून की कमी यानी रक्त अल्पता की बीमारी से पूरी दुनिया में करीब दो अरब लोग पीडि़त हैं। इसकी जांच के लिए होने वाली खून की जांच को कंपलीट ब्लड काउंट या सीबीसी भी कहा जाता है।

इस ऐप में पहले से मानकों पर आधारित फोटो डाले गए हैं और यह ऐप खींचे गए फोटो से उनकी तुलना करके खून की कमी की सही-सही जानकरी दे देता है।

टॅग्स :स्मार्टफोनऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की