लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, यहां से खरीदने पर मिलेगा 3,000 रुपये का कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 22, 2018 12:16 IST

Galaxy A6 और Galaxy A6+ में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड कैमरा फीचर इसे और भी खास बनाता है।

Open in App
ठळक मुद्देGalaxy A6+ में है आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड कैमरा फीचरPaytm मॉल से खरीदने पर मिलेगा 3,000 रुपये का कैशबैक

नई दिल्ली, 22 मई: साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग अपने A सीरीज में विस्तार करते हुए भारत में Galaxy A6 और Galaxy A6+ को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले को शामिल किया गया है। नए गैलेक्सी ए6 और ए6+ एंड्रॉयड ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स के साथ पेश किए गए हैं। एक नजर में अगर फोन के खासियत की बात करें तो इनमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल, मेटल यूनीबॉडी डिजाइन दिया गया है। फोन को आप तीन कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं - ब्लू, ब्लैक और गोल्ड। इसके अलावा, Galaxy A6 और Galaxy A6+ में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड कैमरा फीचर इसे और भी खास बनाता है।

खास बात यह है कि सैमसंग ने पहली बार मिड रेंज स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले दिया है। साथ ही इन चारों फोन में चैट ओवर वीडियो फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप वीडियो देखने के साथ-साथ चैटिंग भी कर सकेंगे। इसके अलावा सैमसंग का दावा है कि ये स्मार्टफोन मेड इन इंडिया हैं।

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ की कीमत और उपलब्धता

कीमत पर अगर गौर करें तो भारत में Samsung Galaxy A6 की कीमत 21,990 रुपये रखी गई है। इसमें यूज़र को 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये है। अब बात करें Galaxy A6+ की तो इसके लिए यूजर को 25,990 रुपये देने होंगे।

इसे भी पढ़ें: Flipkart Apple Week Sale: आईफोन X समेत ऐप्पल के दूसरे प्रोडक्ट पर बंपर छूट, कीमत 1899 रु से शुरू

अगर आप इन फोन को Paytm मॉल के जरिए खरीदते हैं तो आपको 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, ICICI क्रेडिट कार्ड यूजर को भी कंपनी ने इतना ही लाभ दिए जाने का वादा किया है।

दोनों हैंडसेट की बिक्री 22 मई यानी कि आज से शुरू हो जाएगी। इन्हें पेटीएम मॉल, सैमसंग इंडिया ई स्टोर और Amazon India से खरीद सकते हैं। साथ ही, आप इन्हें सैमसंग के ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्पेसिफिकेशन

फोन में 5.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो सुपर एमोलेड भी है। इसमें सैमसंग के इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7 सीरीज़ प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देते हैं 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एफ/1.7 अपर्चर से लैस होकर आया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.9 है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आए हैं। साथ ही नए डिफॉल्ट कैमरा ऐप में लाइव बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर शेप का विकल्प यूज़र को मिलेगा। ड्यूल सिम वाला Samsung Galaxy A6 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है।

गैलेक्सी ए6 में सैमसंग ने 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के विकल्प दिए हैं। दोनों को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी।

Samsung Galaxy A6+ के फीचर्स की अगर बात करें तो फोन में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में काम करता है ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, साथ देते हैं 4 जीबी रैम। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है और टॉप पर मिलेगा सैमसंग एक्सपीरियंस।

इसे भी पढ़ें: Facebook के ये 5 खास फीचर्स हैं बड़े काम के, नहीं जानते होंगे आप

Samsung Galaxy A6+ में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जो 16+5 मेगापिक्सल वाला है। हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। रियर और फ्रंट सेटअप में एलईडी फ्लैश का सपोर्ट है। साथ ही नया कैमरा ऐप बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर फीचर लेकर आया है।  हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3500 एमएएच की बैटरी।  

सैमसंग ने दोनों ही फोन में प्रीलोडिड सेल्फी फ्लैश फीचर दिया है, जो सेल्फी के दौरान लाइट एक्सपोज़र को नियंत्रित करता है। हैंडसेट 'चैट ओवर वीडियो' फीचर से लैस है, जो यूजर को वीडियो देखने के दौरान व्हाट्सऐप आदि पर रिप्लाई करने की सुविधा देता है।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीअमेजनपेटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की