लाइव न्यूज़ :

Samsung ने लॉन्च किया मुड़ने वाला Galaxy Fold स्मार्टफोन, ड्यूल स्क्रीन और 6 कैमरों से लैस, जानें भारत में कब देगा दस्तक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 21, 2019 18:25 IST

Samsung Galaxy Fold नाम से आने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन दो स्क्रीन के साथ आएगा जिसमें 7.3 इंच डिस्प्ले के साथ तो दूसरी 4.6 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन को चुनिंदा बाजारों में 26 अप्रैल 2019 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले से लैस है Samsung Galaxy FoldSamsung Galaxy Fold में होगा ऑक्टा-कोर प्रोसेसरSamsung Galaxy Fold की कीमत है 1,980 डॉलर

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने बुधवार को सैन-फ्रांसिस्को में हुए एक इवेंट में कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने Galaxy Unpacked 2019 इवेंट के दौरान इसे पेश किया है। गौर करें तो यह दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy Fold नाम से आने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन दो स्क्रीन के साथ आएगा जिसमें 7.3 इंच डिस्प्ले के साथ तो दूसरी 4.6 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन को चुनिंदा बाजारों में 26 अप्रैल 2019 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

फिलहाल कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि गैलेक्सी फोल्ड को किन-किन बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन में ब्रैंड न्यू इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले (Infinity Flex Display) का इस्तेमाल किया है। इसी मदद से आप स्मार्टफोन को मोड़ सकते हैं और आसानी से जेब में रख सकते हैं।

Samsung Galaxy Fold की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग के मुताबिक, Galaxy Fold की कीमत 1,980 डॉलर ( लगभग 1,41,300 लाख रुपये) रखी गई है। इस फोन को तीन कलर वेरिएंट ग्रीन, ब्लू, सिल्वर और ब्लैक में खरीद सकते हैं। हो सकता है कि भारत में कंपनी के मुड़ने वाले स्मार्टफोन को अप्रैल में ही लॉन्च किया जाए। कंपनी ने बताया कि गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन को 4G LTE और 5G वेरिएंट में बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy Fold

Samsung Galaxy Fold के स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट में 7.3 इंच (1536x2152 पिक्सल) का इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले डायनेमिक एमोलेड पैनल है, इसके अलावा 4.6 इंच (840x1960 पिक्सल) का सुपर एमोलेड पैनल है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में प्रोसेसर का नाम क्या होगा, इस बात का तो फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन यह 7एनएम प्रोसेसर के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि Galaxy Fold में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है।

स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (यूएफएस 3.0) है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव नहीं होगा। Samsung Galaxy Fold में दो बैटरी दी गई हैं जिन्हें फोन के दो साइड में जगह मिली है। दोनों बैटरी के पावर मिलाकर 4,380 एमएएच है।

Samsung Galaxy Fold

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy Fold में कुल 6 कैमरे हैं जिसमें से तीन फोन के पिछले हिस्से में हैं और दो फ्रंट में। फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा जो ड्यूल पिक्सल एफ, ओआईएस से लैस है और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हैं जो पीडीएफ, ओआईएस, अपर्चर एफ/2.4 और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।

फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का आरबीजी डेप्थ कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। Samsung Galaxy Fold एंड्रॉयड पाई (Android  Pie) पर चलता है। यूजर 7.4 इंच के बड़े डिस्प्ले पर एक साथ तीन ऐप्स को चला सकेंगे।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनमोबाइलफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की