लाइव न्यूज़ :

दीपावली से पहले खुशखबरी, राजस्थान के नाथद्वारा में रिलायंस जियो ने 5जी वाई-फाई सेवा की शुरुआत की

By भाषा | Updated: October 22, 2022 16:24 IST

Jio True 5G Wi-Fi: श्रीनाथ जी के आशीर्वाद से नाथद्वारा और चेन्नई भी आज से जियो ट्रू 5जी सिटी बन गए हैं। दूसरे शहरों में भी जियो 5जी सेवा शुरू करने के लिए रिलायंस जियो पूरी कोशिश में लगी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में भी 5जी सेवा शुरू की गई थी।जियो 5जी वाई-फाई का सीमित इस्तेमाल कर सकेंगे।जियो ने अपनी 5जी सेवा की वाणिज्यिक शुरुआत की अभी घोषणा नहीं की है।

Jio True 5G Wi-Fi: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ने शनिवार को राजस्थान के नाथद्वारा में 5जी नेटवर्क पर आधारित वाई-फाई सेवाओं की शुरुआत की। कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने नाथद्वारा में 5जी वाली वाई-फाई सेवाओं की शुरुआत की।

इसके पहले उन्‍होंने अपनी पत्नी श्लोका के साथ श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कंपनी के बयान के अनुसार, 'जियो ट्रू 5जी' नेटवर्क पर चलने वाली वाई-फाई सेवाओं की शुरुआत नाथद्वारा से हो गई है। यह सेवा शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और वाणिज्यिक गतिविधियों के केंद्रों में दी जाएगी।

जियो उपयोकताओं को यह वाई-फाई सेवा 'जियो वेलकम ऑफर' अवधि के दौरान मुफ्त में मिलेगी। दूसरा नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले भी जियो 5जी वाई-फाई का सीमित इस्तेमाल कर सकेंगे। इस बयान के मुताबिक, चेन्नई में जियो की ट्रू 5जी सेवा भी शुरू हो गई है। हाल ही में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में भी 5जी सेवा शुरू की गई थी।

जल्द ही दूसरे शहरों में भी जियो 5जी सेवा शुरू करने के लिए रिलायंस जियो पूरी कोशिश में लगी हुई है। इस अवसर पर अंबानी ने कहा, “भगवान श्रीनाथ जी की कृपा से नाथद्वारा में जियो ट्रू 5जी की सेवा के साथ 5जी वाली वाई-फाई सेवा की शुरुआत हो रही है।

हमारी कोशिश है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी की तरह देश के कोने-कोने तक जियो की ट्रू 5जी सेवा जल्द चालू हो। श्रीनाथ जी के आशीर्वाद से नाथद्वारा और चेन्नई भी आज से जियो ट्रू 5जी सिटी बन गए हैं।“ हालांकि जियो ने अपनी 5जी सेवा की वाणिज्यिक शुरुआत की अभी घोषणा नहीं की है।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोमुकेश अंबानी5जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की