लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio 5G: रिलायंस जियो ने एक और धमाका किया, 5जी सेवाएं 85 शहरों में उपलब्ध, यहां देखें लिस्ट, क्या है फायदे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 9, 2023 21:54 IST

Reliance Jio 5G: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने सोमवार को 10 अन्य शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। जियो ने बयान में कहा कि इन शहरों में आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझिकोड, त्रिशूर, नागपुर और अहमदनगर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे10 शहरों में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की है।पर्यटन और वाणिज्य स्थलों के साथ-साथ देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र भी हैं। एक जीबीपीएस-प्लस गति पर असीमित डेटा के लाभ के लिए जियो वेलकम ऑफर में आमंत्रित किया जाएगा।

Reliance Jio 5G: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने एक और धमाका कर दिया। जियो की 5जी सेवाएं अब 85 शहरों में उपलब्ध हो गई हैं। आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), तिरुपति, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश), कोझिकोड, त्रिशूर (केरल), नागपुर, अहमदनगर (महाराष्ट्र) जैसे 10 शहरों में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की है।

ये शहर महत्वपूर्ण पर्यटन और वाणिज्य स्थलों के साथ-साथ देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र भी हैं। इन शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस-प्लस गति पर असीमित डेटा के लाभ के लिए जियो वेलकम ऑफर में आमंत्रित किया जाएगा।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ''हमें चार राज्यों के इन 10 शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवा को पहुंचाने पर गर्व है। हमारी मंशा है कि साल 2023 में प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता 5जी सेवा के लाभों का आनंद ले सके।'' रोलआउट के साथ अधिकांश शहरों में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाली पहली और एकमात्र ऑपरेटर बन गई है।

इन शहरों में जियो यूजर्स को 9 जनवरी से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड तक असीमित डेटा का अनुभव करने के लिए जियो वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाएगा। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा बल्कि ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी के क्षेत्रों में विकास के अनंत अवसर भी मिलेंगे।

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो 5G-

4 अक्टूबर, 2022: दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता

22 अक्टूबर, 2022: नाथद्वारा, चेन्नई

10 नवंबर, 2022: बेंगलुरु, हैदराबाद

11 नवंबर, 2022: गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद

23 नवंबर, 2022: पुणे

25 नवंबर, 2022: गुजरात के 33 जिले

14 दिसंबर, 2022: उज्जैन के मंदिर

20 दिसंबर, 2022: कोच्चि, गुरुवायुर मंदिर

दिसंबर 26, 2022: तिरुमाला, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर

28 दिसंबर, 2022: लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी

29 दिसंबर, 2022: भोपाल, इंदौर

जनवरी 5, 2023: भुवनेश्वर, कटक

6 जनवरी, 2023: जबलपुर, ग्वालियर, लुधियाना, सिलीगुड़ी

7 जनवरी, 2023: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर

9 जनवरी, 2023: आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझीकोड , त्रिशूर, नागपुर, अहमदनगर।

टॅग्स :रिलायंस जियोरिलायंस5जी नेटवर्कमुकेश अंबानीउत्तर प्रदेशआंध्र प्रदेशकेरलगुजरातनीता अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की