लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो ने कर दी इतनी बड़ी घोषणा, लोगों ने समझा 'अप्रैल फूल डे' का मजाक!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 1, 2018 02:12 IST

अब जियो फोन यूजर्स को चार्जर या पॉवर बैंक ले जाने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ जियो 4जी सिम से मोबाइल हो जाएगा चार्ज।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल। जियो प्राइम मेंबरशिप का फायदा मार्च 2019 तक किए जाने की घोषणा के अगले ही दिन रिलायंस जियो ने एक और बड़ा ऐलान किया है। रिलायंस जियो के इस नए प्रोजेक्ट के ऐसे फायदे हैं कि यूजर्स को भरोसा ही नहीं हो रहा है। रिलायंस जियो ने 1 मिनट का वीडियो जारी किया है जिसमें 'जियो जूस' को प्रमोट किया जा रहा है। जियो यूजर्स को अब मोबाइल चार्जर या पॉवर बैंक लेकर चलने की जरूरत नहीं है। जियो जूस के जरिए सिर्फ 4 जी सिम लगाकर मोबाइल चार्ज किया जा सकेगा। मोबाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया में यह एक क्रांतिकारी कदम है। इस अविश्वसनीय घोषणा को ट्विटर पर लोग 'अप्रैल फूल डे' का मजाक समझ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Jio Prime Membership: अब Reliance Jio ने 2019 तक फ्री किया ये ऑफर

जियो जूस के एक मिनट लंबे इस वीडियो में एक यूजर के मोबाइल फोन की बैट्री बीच रास्ते खत्म हो जाती है। वो झल्लाहट में अपने पैर पटकती है। तभी जियो जूस घोषणा करता है कि ऐसी स्थितियों से निपटने का एक तरीका है। अब किसी जियो भी जियो यूजर को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर या पॉवर बैंक की जरूरत नहीं बल्कि सिर्फ जियो सिम लगाकर काम बन सकता है। वीडियो में इसका तरीका भी दिखाया गया है।

टॅग्स :रिलायंस जियोमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की