लाइव न्यूज़ :

Jio निकला फिर सबसे आगे, इस मामले में Airtel, Vodafone को छोड़ा पीछे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 20, 2019 15:37 IST

वोडाफोन आइडिया ने इस दौरान 41.45 लाख यूजर्स गंवाए जबकि भारती एयरटेल को 29,883 ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में 2.66 लाख का इजाफा दर्ज किया गयावोडाफोन आइडिया ने इस दौरान 41.45 लाख यूजर्स गंवाएरिलायंस जियो (Reliance Jio) ने इस महीने में 82.6 लाख नये यूजर्स जोड़े हैं

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के हालिया आंकड़े के मुताबिक जून में भारती एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया के यूजर्स की संख्या में संयुक्त रूप से 41.75 लाख की कमी दर्ज की गयी। हालांकि, प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने इस महीने में 82.6 लाख नये यूजर्स जोड़े हैं।

कुल-मिलाकर 38.34 करोड़ यूजर्स के साथ वोडाफोन आइडिया अब भी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनी हुई है। वहीं, 33.12 करोड़ यूजर्स के साथ जियो दूसरे एवं 32.03 करोड़ यूजर्स के साथ भारती एयरटेल तीसरे स्थान पर बनी रही।

वोडाफोन आइडिया ने इस दौरान 41.45 लाख यूजर्स गंवाए जबकि भारती एयरटेल को 29,883 ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा। ट्राई के आंकड़े के मुताबिक जून में जियो इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 82.68 लाख की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी, जो मई के 81.80 लाख के आंकड़े से अधिक है।

दूसरी ओर तमाम वित्तीय एवं परिचालन संबंधी दिक्कतों के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के यूजर्स की संख्या में जून में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। जून में बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में 2.66 लाख का इजाफा दर्ज किया गया।

टॅग्स :रिलायंस जियोवोडाफ़ोनएयरटेलआईडियाटेलीकॉमट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की