लाइव न्यूज़ :

Flipkart Sale: सिर्फ 1257 रुपये में खरीदें Redmi Note 5 Pro, जानें कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 19, 2018 11:15 IST

ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart ने Mobiles Bonanza sale का आयोजन किया है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 19 नवंबर यानी आज से शुरू होगी जो कि 22 नवंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान आप रेडमी नोट 5 प्रो को सिर्फ 1,257 रुपये की कीमत में घर ले जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देFlipkart Mobile Bonanza Sale 19 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगीRedmi Note 5 Pro को एक्सचेंज ऑफर के तहत सिर्फ 999 रुपये में खरीदेडेबिट कार्ड ईएमआई में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को न्यूनतम 1,257 रुपये में घर ले जाएं

नई दिल्ली, 19 नवंबर:शाओमी ने अपने सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro की कीमत में हाल ही में 1,000 रुपये की कटौती की है। कीमत में कटौती होने के बाद यह स्मार्टफोन बाजार में अब 13,999 रुपये में बिकेगा। लेकिन अगर आप इस फोन को इससे भी कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आपके पास यह सही मौका है। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart ने मोबाइल बोनांजा सेल का आयोजन किया है।

बता दें कि फ्लिपकार्ट की यह सेल 19 नवंबर यानी आज से शुरू होगी जो कि 22 नवंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान आप रेडमी नोट 5 प्रो को सिर्फ 1,257 रुपये की कीमत में घर ले जा सकते हैं। Flipkart Mobiles Bonanza sale के दौरान आप अपने डेबिट कार्ड EMI ऑप्शन के जरिए रेडमी नोट 5 प्रो को खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने कम से कम 1,257 रुपये की ईएमआई देनी होगी।

Flipkart Mobiles Bonanza sale के दौरान रेडमी नोट 5 प्रो पर मिलेंगे ये ऑफर्स

1- भारत में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत में हाल ही कटौती की गई है। कटौती के बाद इसकी कीमत 13,999 रुपये हो गई है।

2- फ्लिपकार्ट के मोबाइल बोनांजा सेल के दौरान आप Xiaomi Redmi Note 5 Pro को एक्सचेंज ऑफर के तहत सिर्फ 999 रुपये में खरीद सकते हैं।

3- इसके अलावा इस सेल की सबसे खास बात यह है कि यूजर अपने डेबिट कार्ड के जरिए EMI ऑप्शन को चुन सकते हैं। यानी कि अगर आप फोन को ईएमआई में खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। आप अपने डेबिट कार्ड के जरिए EMI पेमेंट ऑप्शन को चुन सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर केवल उन ग्राहकों के लिए है जो HDFC बैंक और ICICI बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं।

4- ग्राहक डेबिट कार्ड ईएमआई के साथ शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को न्यूनतम 1,257 रुपये में घर ले जा सकेंगे।

टॅग्स :फ्लिपकार्टशाओमीसेलऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की