लाइव न्यूज़ :

Realme X Sale: पॉप-अप कैमरा वाले Realme X की पहली सेल आज, फोन पर मिलेंगे 20,000 रुपये तक के फायदें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 24, 2019 11:48 IST

Realme X Sale: रियलमी एक्स कंपनी का पहला ऐसा फोन है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आता है।

Open in App

चीनी कंपनी रियलमी अपने लेटेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन Realme X की आज भारत में पहली बार बिक्री की जाएगी। रियलमी एक्स की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे की जाएगी। बता दें कि रियलमी एक्स कंपनी का पहला ऐसा फोन है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आता है।

Realme X Price in India and Sale Offers

भारतीय बाजार में रियलमी एक्स को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। जबकि इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा।

ग्राहक इस स्मार्टफोन को स्पेस ब्लू और पर्पल वाइट कलर में खरीद सकते हैं। इसके दो और वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, जो कि मास्टर एडिशन और स्पाइडर मैन एडिशन है।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 10 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं रियलमी से खरीदने पर पेटीएम फस्ट की मेंबरशिप (750 रुपये मेंबरशिप का प्राइस) और 20,000 रुपये के बेनिफिट मिलेंगे। इसके साथ ही अगर आप फोन को रियलमी के वेबसाइट से खरीदते हैं तो इस पर आपको 10 प्रतिशत का मोबिक्विक सुपरकैश और जियो (Jio) की ओर से 7000 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा।

Realme X specifications

फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है। ड्यूल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा।

रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेलजियो कैश बैक ऑफरमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की