लाइव न्यूज़ :

Realme U1 भारत में 28 नवंबर को होगा लॉन्च, पावरफुल सेल्फी कैमरा और हीलियो पी70 प्रोसेसर से होगा लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 19, 2018 18:36 IST

Realme U1 को Amazon.in पर "selfie pro" हैंडसेट के टैगलाइन के साथ लिस्ट किया गया है। अमेजन लिस्टिंग में फोन को लेकर दावा किया गया है कि नया रियलमी फोन अभी तक के सबसे पावरफुल सेल्फी कैमरे के साथ आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देRealme U1 में मौजूद होगा सबसे पावरफुल सेल्फी कैमराRealme U1 को Amazon.in पर "selfie pro" हैंडसेट के टैगलाइन के साथ लिस्ट किया गयामीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ पेश होगा रियलमी यू1

नई दिल्ली, 19 नवंबर:स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी अपना नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। चीनी कंपनी ने जानकारी दी है कि नया Realme U1 स्मार्टफोन भारत में 28 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। आने वाला डिवाइस रियलमी यू1 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी यू1 को अमेजन पर एक्सक्लूसिव तौर पर बेचा जाएगा।

बता दें कि Realme U1 को Amazon.in पर "selfie pro" हैंडसेट के टैगलाइन के साथ लिस्ट किया गया है। अमेजन लिस्टिंग में फोन को लेकर दावा किया गया है कि नया रियलमी फोन अभी तक के सबसे पावरफुल सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। हालांकि, फोन के कैमरे के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि चीनी कंपनी शाओमी भी अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro को भारतीय बाजार में 22 नवंबर को उतारेगी।

ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर फोन को लेकर लगाए गए पेज से यह साफ हो गया है कि Realme U1 को अमेजन पर बेचा जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी यू1 को 28 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन में बेहतर सेल्फी के लिए पावरफुल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, रियलमी यू1 में मौजूद फीचर्स को लेकर कोई खास जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फोन में हीलियो पी70 मोबाइल प्लैटफॉर्म हो सकता है। बता दें कि हीलियो पी70 पिछले हीलियो पी60 का अपग्रेडेड प्रोसेसर है।

realme-u1

इसके अलावा स्मार्टफोन में वनप्लस 6टी की तरह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मौजूद होगा। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में AI फीचर्स और सीपीयू व जीपीयू की अपग्रेड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। उम्मीद है कि Realme U1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।

realme-u1

Realme ने बीते हफ्ते ही अपनी यू सीरीज़ हैंडसेट का टीज़र ज़ारी किया था। फिलहाल, इस स्मार्टफोन के बारे में और कुछ नहीं बताया गया है। इससे पहले, RMX1833 मॉडल नंबर वाले Realme हैंडसेट को गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया। यह ऑक्टा-कोर 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने Realme 2, Realme C1 और Realme 2 Pro में स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन रियलमी 1 भी इसी प्रोसेसर के साथ आता है।

टॅग्स :रियलमीअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की