लाइव न्यूज़ :

44 घंटे तक का टॉकटाइम देता है Realme 2 स्मार्टफोन, आज है इसकी सेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 13, 2018 10:48 IST

Realme 2 की कीमत पर गौर करें तो दिवाली के बाद कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसमें रियलमी 2 भी शामिल है। भारतीय बाजार में रियलमी 2 को दो वेरिएंट 3 जीबी और 4 जीबी रैम में उतारा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगाRealme 2 में हैं ड्यूल रियर कैमरेRealme 2 की बैटरी 4230 एमएएच की होगी

नई दिल्ली, 13 नवंबर: चीनी कंपनी रियलमी ने हाल ही में अपना Realme2 स्मार्टफोन बाजार में उतारा था। कंपनी आज इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसके पहले कंपनी ने ओप्पो ब्रैंड के तहत Realme 1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था जिसके बाद दोनों कंपनियां अलग हो चुकी है।

Realme 2 की कीमत

रियलमी 2 की कीमत पर गौर करें तो दिवाली के बाद कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसमें Realme 2 भी शामिल है। भारतीय बाजार में रियलमी 2 को दो वेरिएंट 3 जीबी और 4 जीबी रैम में उतारा गया है। फोन के बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 9,499 रुपये रखी गई है। जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,990 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी ने Realme2 को डायमंड ब्लैक, डायमंड रेड और डायमंड ब्लू इन तीन कलर में लॉन्च किया है।

Realme 2 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल पैनल है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। ड्यूल सिम रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 2 में पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। जुगलबंदी के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की