लाइव न्यूज़ :

Panasonic का चालू वित्त वर्ष में 15 लाख स्मार्टफोन बेचने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: October 4, 2018 18:17 IST

कंपनी ने दो 4जी सिम वाले स्मार्टफोन पेश किए। यह कृत्रिम मेधा से जैस हैं। कंपनी के एल्युगा एक्स1 की कीमत 22,990 रुपये और एल्युगा एक्स1 प्रो की कीमत 26,990 रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देपैनासॉनिक चालू वित्त वर्ष में 15 लाख स्मार्टफोन बेचेगाकंपनी की योजना इस श्रेणी से 800 करोड़ रुपये की आय कीकंपनी अभी अपने अधिकतर फोन 7 से 13 हजार रुपये की श्रेणी में बेचती है

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: इलेक्ट्रॉनिक उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी पैनासॉनिक का चालू वित्त वर्ष में 15 लाख स्मार्टफोन बेचने का लक्ष्य है। कंपनी की योजना इस श्रेणी से 800 करोड़ रुपये की आय की है।

कंपनी के भारत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारा मोबाइल फोन कारोबार हमारी रणनीति के हिसाब से आगे बढ़ रहा है। चालू वित्त वर्ष में हमारी योजना 15 लाख स्मार्टफोन बेचने की है।’’

शर्मा ने कहा कि कंपनी का ध्यान 20 से 25 हजार रुपये की श्रेणी वाले स्मार्टफोन बाजार में चार से पांच प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने पर है। कंपनी अभी अपने अधिकतर फोन 7,000 से 13,0000 रुपये की श्रेणी में बेचती है। वह जल्द ही 12 से 18 हजार रुपये की श्रेणी में भी अपने फोन पेश करेगी।

गुरुवार को कंपनी ने दो 4जी सिम वाले स्मार्टफोन पेश किए। यह कृत्रिम मेधा से जैस हैं। कंपनी के एल्युगा एक्स1 की कीमत 22,990 रुपये और एल्युगा एक्स1 प्रो की कीमत 26,990 रुपये है।

शर्मा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक हमारा लक्ष्य स्मार्टफोन बाजार में लगभग तीन प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का है। कंपनी अपनी बिक्री बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी नवंबर से अपना उत्पादन स्तर भी बढ़ाने जा रही है।

टॅग्स :पैनासोनिकस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए