लाइव न्यूज़ :

20 हजार रुपये से कम कीमत वाले Oppo K3 की आज होगी सेल, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और 8GB रैम से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 30, 2019 10:56 IST

Oppo K3 Sale: फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें फुल-एचडी+ स्क्रीन, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे3,765 एमएएच की बैटरी है ओप्पो के3 में16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है Oppo K3 मेंस्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो के3

Oppo K3 Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो के पॉप-अप सेल्फी के साथ आने वाला फोन Oppo K3 को आज खरीदने का मौका अच्छा मौका है। फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे की जाएगी। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें फुल-एचडी+ स्क्रीन, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Oppo K3 की भारत में कीमत, सेल का समय और ऑफर्स

भारत में ओप्पो के3 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर दोपहर 12 बजे की जाएगी। सेल में फोन के दोनों वेरिएंट को बेचा जाएगा। ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। वहीं, ओप्पो के3 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- ऑरोरा ब्लू और जेड ब्लैक।

Oppo K3

ओप्पो के3 पर मिलने वाले ऑफर्स की अगर बात करें तो सभी ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक अमेजन पे बैलेंस के रूप में मिलेगा। एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। जियो की ओर से 7,050 रुपये के फायदे और बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा भी उपलब्ध है।

Oppo K3 specifications

फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम है। ड्यूल-सिम (नैनो) वाला यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है।

अब बात ओप्पो के3 (Oppo K3) के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स519 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का आईएमएक्स471 पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो के3 में एआई पोर्टेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

ओप्पो के3 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 64 जीबी, दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओप्पो वूक 3.0 तकनीक के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

टॅग्स :ओप्पोस्मार्टफोनमोबाइलअमेजनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की