लाइव न्यूज़ :

Oppo का मुड़ने वाला स्मार्टफोन MWC 2019 में हो सकता है लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 30, 2018 12:00 IST

Oppo के प्रोडक्ट मैनेजर चुक वैंग ने कहा है कि कंपनी जल्द एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि उन्होंने फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ओप्पो अगले साल फरवरी में होने वाले MWC 2019 में इस स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देMWC 2019 में Oppo फोल्डेबल डिवाइस को कर सकती है लॉन्चOppo एक 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन पर भी काम कर रही हैसैमसंग ने इसी महीने अपने डेवलपर कांफ्रेंस में फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि कंपनी ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। कंपनी अगले साल फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस  2019 में अपने इस फोल्डेबल (मुड़ने वाला) डिवाइस को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक फोन के लॉन्च करने की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही है कि  Oppo एक 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। कंपनी इसे अगले साल के मध्य तक यूरोपीय बाजार में पेश कर सकती है। 

Tweakers.net नाम की एक डच ब्लॉग ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि Oppo के प्रोडक्ट मैनेजर चुक वैंग ने कहा है कि कंपनी जल्द एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि उन्होंने फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओप्पो अगले साल फरवरी में होने वाले MWC 2019 में इस स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है।

Oppo Foldable smartphone

ट्वीकर्स ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि चुक वैंग ने साल 2019 की पहली छमाही में एक 5G सपोर्ट वाले ओप्पो स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन कंपनी की प्रीमियम फाइंड सीरीज के तहत लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी 2020 तक एक ऐसे स्मार्टफोन पर भी काम करेगी जिसके डिस्प्ले में ही एक छेद होगा जो सेल्फी कैमरा का काम करेगा।

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीनी स्मार्टफोन कंपनियां Xiaomi और Oppo चीन में फोल्डेबल फोन के कंपोनेंट्स जैसे फोल्डेबल डिस्प्ले के लिए सप्लायर्स के साथ काम कर रहीं हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि फोल्डेबल फोन का डिजाइन कैसा होगा।

बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने इसी महीने की शुरुआत में अपने डेवलर कांफ्रेंस में फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई है। सैमसंग ने इस फोन में इस्तेमाल हुई तकनीक का नाम इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया है। इस फोन को पूरी तरह से खोलने पर टैबलेट जैसी बड़ी डिस्प्ले मिलेगी और मोड़ने पर यह आपकी जेब में आ जाएगा। इस फोल्डेबल फोन में मुख्य डिस्प्ले 7.3 इंच की है, वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.6 इंच की है।

टॅग्स :ओप्पोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए