लाइव न्यूज़ :

खास कैमरा स्लाइडर वाला Oppo Find X लॉन्च, 8 GB रैम और  3D फेस अनलॉक फीचर्स से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 20, 2018 13:13 IST

Oppo Find X के स्मार्टफोन की खास बात यह है कि इसमें एक खास कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो स्लाइड करने पर ऊपर की तरफ पॉप-अप होता है।

Open in App
ठळक मुद्दे12 जुलाई को भारत में लॉन्च हो सकता है ओप्पो फाइंड एक्सOppo Find X में 6.42 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है

नई दिल्ली, 20 जून: उम्मीद के मुताबिक चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपना यह स्मार्टफोन चीन में आयोजित किए गए एक इवेंट के दौरान पेश किया है। Oppo Find X के स्मार्टफोन की खास बात यह है कि इसमें एक खास कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो स्लाइड करने पर ऊपर की तरफ पॉप-अप होता है। ओप्पो फाइंड एक्स के लॉन्च से काफी पहले से फोन से जुड़ी जानकारियां लीक हो रही है। फोन के कैमरे को लेकर दावा किया गया है कि Oppo Find X का स्लाइडर 3 लाख बार जांचा गया है।

वहीं, फोन के दूसरे खासियत पर अगर गौर करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 3डी फेशियल स्कैनिंग।  Oppo का यह नया फ्लैगशिप इसी साल अगस्त से उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी ने  Oppo Find X की कीमत से भी पर्दा उठा दिया है।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S9+ के नए वेरिएंट की आज से होगी भारत में बिक्री

Oppo Find X की कीमत और उपलब्धता

पेरिस में हुए इवेंट में Oppo ने Find X की कीमत का खुलासा किया है। कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत 999 यूरो (करीब 79,000 रुपये) रखी है। ओप्पो फाइंड एक्स को अगस्त तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी 12 जुलाई को मिल सकती है।

चीन में इवेंट का आयोजन 29 जून को किया गया है। इसके अलावा Oppo Find X का लिमिटेड लैंबर्गिनी एडिशन भी है, जिसमें 512 जीबी स्टोरेज दिया गया है। कार्बन फाइबर बैक, सुपर वीओओसी फ्लैश चार्ज से लैस इस फोन की कीमत 1,699 यूरो (1,34,400 रुपये) है।

Oppo Find X डिजाइन

ओप्पो फाइंड X को दो वेरिएंट में पेश किया गया है - रेड और ब्लू। स्मार्टफोन में बेजल रहित डिस्प्ले है। छोटा चिन और 3डी फेशियल स्कैनिंग यूजर को मिलेगी। इसीलिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। Oppo ने इसे ओ-फेस रिकग्निशन कहा है और दावा किया है कि यह 20 गुना सुरक्षित है फिंगरप्रिंट सेंसर से।

Oppo Find X में चमकदार मेटल बैक कर्व्ड एजेस के साथ मिलेगा। इसमें फ्रंट व बैक पर कैमरा सेंसर नहीं मिलेंगे। इसकी जगह स्मार्टफोन में मोटोराइज्ड स्लाइडर है, जो खुलता है और अपने आप बंद हो जाता है। फोन को जैसे ही आप ऑन करते हैं, अनलॉक करने के लिए स्वाइप करते हैं तो पॉप-अप कैमरा खुलेगा और आपका फेस स्कैन होगा। स्लाइडर के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में सिंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट डिस्प्ले पर गैलेक्सी एस9 जैसा कर्व है। अन्य फीचर में है - 3डी ओमोजी, जो ऐपल के एनीमोजी से प्रेरित है।

Oppo Find X स्पेसिफिकेशन

लेटेस्ट ऑप्पो स्मार्टफोन कलरओएस 5.1 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित है। फोन में ड्यूल सिम स्लॉट है। Oppo Find X में 6.42 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.8 फीसदी है। स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा के साथ आया है। Oppo Find X में काम करता है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर। साथ देते हैं एड्रेनो 630 जीपीयू और 8 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। हालांकि, एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं मिलेगा।

अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Oppo Find X में 16+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसमें एफ 2.0 व एफ 2.2 अपर्चर (क्रमश:) दिया गया है। साथ में एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन रिकग्निशन तकनीक भी इस्तेमाल हुई है। फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है, जिसमें एफ 2.0 अपर्चर मिलेगा। यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में भी बेहतर भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें: Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च, Nokia 5.1 Plus को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, ऑनलाइन हुए स्पॉट

स्मार्टफोन में 3730 एमएएच की बैटरी है। वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस हैं। Oppo Find X का वजन 186 ग्राम है।

टॅग्स :ओप्पोस्मार्टफोनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की