लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन के बाद OnePlus अब लाएगा स्मार्ट टीवी, ये होंगी खासियत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 17, 2018 17:19 IST

लाउ के अनुसार आने वाले स्मार्ट टीवी  में शो और मूवी के अलावा काफी कुछ रहेगा। लाउ ने टीवी को 'इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी' का नाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवनप्लस के फाउंडर और सीईओ पीट लाउ ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए किया खुलासाकंपनी का स्मार्ट टीवी OnePlus TV साल 2019 के शुरुआत में आएगापीट लाउ इस नए डिवीजन की कमान खुद संभालेंगे

नई दिल्ली, 17 सितंबर: चीनी कंपनी वनप्लस अब स्मार्टफोन बाजार में धमाल मचाने के बाद अब स्मार्ट टीवी मार्केट में भी कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी अपने कम कीमत और बेहतरीन फीचर्स में लाने वाले स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। अब वो टीवी मार्केट में भी अपनी पहचान बनाने के लिए कोशिश कर रही है। वनप्लस के फाउंडर और सीईओ पीट लाउ ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। पीट लाउ इस नए डिवीजन की कमान खुद संभालेंगे। बता दें कि स्मार्टफोन डिविजन को भी वो खुद देखते हैं। बता दें कि कंपनी का स्मार्ट टीवी OnePlus TV 2019 के शुरुआत में आ सकता है।

OnePlus के फाउंडर और सीईओ ने कहा है, "दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ने वक्त के साथ बदलाव करके हमारी जिंदगी को बेहतर की है, लेकिन टीवी अब पारंपरिक और बोझिल हो गया है। हम एक नए डिविजन की शुरुआत कर रहे हैं और हम टोटल कनेक्टेड यूजर एक्सपीरिएंस एक्सप्लोर कर रहे हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर करेगा।"

लाउ के अनुसार आने वाले स्मार्ट टीवी  में शो और मूवी के अलावा काफी कुछ रहेगा। लाउ ने टीवी को 'इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी' का नाम दिया है। हालांकि ब्लॉग पोस्ट में लाउ ने टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लाउ ने कहा कि आने वाले 5 सालों में OnePlus अपना दबदबा बनाएगा। लाउ ने आगे कहा कि टीवी काफी स्मार्ट होगा और वो 5 जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करेगा।

कंपनी के फाउंडर ने कहा है, ‘हम इतनी जल्दी लोगों का उम्मीद नहीं बढ़ाना चाहते। क्योंकि इसमें टाइम लगेगा और सॉफ्टवेयर अपडेट इसे समय के साथ बेहतर करेंगे।’

टॅग्स :वनप्लसस्मार्ट टीवीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए