लाइव न्यूज़ :

3X जूम और तीन कैमरे के साथ लॉन्च होगा OnePlus 7 Pro, दूसरे फीचर्स भी है खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 30, 2019 15:16 IST

वायर्ड ने वनप्लस 7 प्रो की मदद से कुछ फोटोज भी क्लिक की है। साथ ही उनके सैम्पल्स भी शेयर किए हैं। Wired ने यह भी कंर्फम किया है कि कैमरा में 3X जूम फंक्शन मौजूद होगा। हालांकि उनकी ओर से अभी तक कैमरा स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफोन में ट्रिपल कैमरा होगा जो डिवाइस का सबसे खास फीचर होगाOnePlus 7 Pro फोन में कैमरा में 3X जूम फंक्शन मौजूद होगाकंपनी अपने अगले स्मार्टफोन को 14 मई को लॉन्च करने वाली है

चीनी कंपनी वनप्लस काफी दिनों से अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro को लेकर चर्चा में है। कंपनी अपने अगले स्मार्टफोन को 14 मई को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसके लिए इवेंट आयोजित किया है जिसमें OnePlus 7 Pro से पर्दा उठाया जाएगा। फोन के फीचर्स के बारे में पहले से ही जानकारी मिल चुकी है।

OnePlus ने पहले ही टीज के जरिए फोन के फीचर्स के बारे में आधिकारिक जानकारी दे दी है। वहीं, कंपनी भी यूजर्स के बीच आने वाले फोन को लेकर क्रेज बनाए रखना चाहती है। वनप्लस ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि फोन में ट्रिपल कैमरा होगा जो डिवाइस का सबसे खास फीचर होगा।

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने अखबार में वनप्लस 7 प्रो के कैमरा सैम्पल्स को एक बड़े विज्ञापन के जरिए शेयर किया है।

वायर्ड ने वनप्लस 7 प्रो की मदद से कुछ फोटोज भी क्लिक की है। साथ ही उनके सैम्पल्स भी शेयर किए हैं। Wired ने यह भी कंर्फम किया है कि कैमरा में 3X जूम फंक्शन मौजूद होगा। हालांकि उनकी ओर से अभी तक कैमरा स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल नहीं दी गई है। लेकिन कई जरूरी कैमरा फीचर की जानकारी फोटो सैम्पल्स के बाद पता चला है।

डिवाइस के कैमरा में 0.3 सेकेंड का शटर लैग, ऑटो एचडीआर और बर्स्ट मोड में 20-फ्रेम लिमिट दी गई है। 3X जूम के बावजूद फोटोज शार्प और क्लियर क्लिक होती हैं और ब्लर नहीं होतीं। यह नॉन-जूम कैमरा से उल्टा है, जो एक 12 मेगापिक्सल की फोटो बनाने के लिए पिक्सल बिनिंग यूज करता है।

यही वजह है कि कैमरा की से आई फोटोज में कलर फेड नहीं होते और अच्छी डीटेलिंग मिलती है। कैमरा ऐप में कोई दिखावटी एआई फीचर नहीं दिया गया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि एआई बैकग्राउंड में काम करता है और यूजर को नहीं दिखता।

Oneplus 7 pro

साथ ही वनप्लस ने अपने ऐड में फोन के डिस्प्ले पर भी फोकस किया है, जिसे डिस्प्ले मेट की ओर से A+ रेटिंग मिल चुकी है। न्यू यॉर्क टाइम्स के ऐड में आपको लिखा नजर आएगा, 'कोई बेल या सीटी नहीं, कोई बैजल नहीं, कोई नॉच नहीं, कोई ऐप लैग नहीं, कोई बॉटवेयर नहीं, कोई 2000$ प्राइस टैग नहीं, कोई रेंडम म्यूजिक नहीं।' वहीं पेज के दूसरी ओर लिखा है, 'सिर्फ एक बेहतर फोन, वनप्लस 7 प्रो।'

इस विज्ञापन पर फोन के इंटरनल्स का स्केच बना हुआ है, जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा साफ देखा जा सकता है। यह फीचर भी ऐड में कन्फर्म हो चुका है।

टॅग्स :वनप्लसस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए