लाइव न्यूज़ :

OnePlus 6 पर पहली बार मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें कहां मिल रहा है ये ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 5, 2018 15:02 IST

Amazon Great Indian Festival सेल का आगाज 10 अक्टूबर से होने वाला है जो कि 15 अक्टूबर तक चलेगी। इस बीच वनप्लस 6 स्मार्टफोन को खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा मौका है।

Open in App
ठळक मुद्दे5,000 रुपये सस्ते में मिलेगा OnePlus 6Amazon Great Indian Festival सेल का आगाज 10 अक्टूबर से होने वाला हैOnePlus अपने वनप्लस 6 को Amazon सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर: चीनी कंपनी OnePlus अपने पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 को इस साल मई में लॉन्च किया था। कंपनी अपने इस दमदार स्मार्टफोन पर दमदार ऑफर दे रही है। वनप्लस कंपनी पहली बार अपने OnePlus 6 स्मार्टफोन की कीमत को कम करने वाली है। यह ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले सेल का इंतजार करना होगा। जी हां, OnePlus अपने वनप्लस 6 को Amazon सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

बता दें कि Amazon Great Indian Festival सेल का आगाज 10 अक्टूबर से होने वाला है जो कि 15 अक्टूबर तक चलेगी। इस बीच वनप्लस 6 स्मार्टफोन को खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा मौका है। यूजर इस सेल के दौरान OnePlus 6 के 64 जीबी वेरिएंट को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत 34,999 रुपये है लेकिन 5 दिनों तक चलने वाले इस सेल में ग्राहक इस हैंडसेट को 29,999 रुपये में अपने घर ले जा सकेंगे।

OnePlus 6 के दूसरे वेरिएंट की कीमत में भी हो सकती है कटौती

अमेजन पर फिलहाल OnePlus 6 के सिर्फ 64 जीबी वाले वेरिएंट की ही कीमत घटाई गइ है। लेकिन उम्मीद है कि Amazon पर वनप्लस 6 के दूसरे वेरिएंट की कीमत में भी कटौती हो सकती है। Amazon की वेबसाइट पर OnePlus 6 तीन वेरिएंट (64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी) में उपलब्ध है। इन वेरिएंट की कीमत क्रमश: 34,999 रुपये, 39,999 रुपये और 43,999 रुपये है।

OnePlus अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में कटौती तो नहीं करती। लेकिन सेल के दौरान कंपनी ग्राहकों को कैशबैक, अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट आदि ऑफर्स जरूर मुहैया कराती है।

OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन एक नजर में

डिस्प्ले6.28 इंच फुल-एचडी (1080x2280 पिक्सल)
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रेगन 845
रैम6GB/8GB
स्टोरेज64/128/256 GB
फ्रंट कैमरा16 मेगापिक्सल
रियर कैमरा16 +20 मेगापिक्सल
बैटरी3300mAh
सिक्योरिटी फीचरफेस अनलॉक/ फिंगरप्रिंट सेंसर
वजन177 ग्राम

 

टॅग्स :वनप्लसअमेजनस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की