लाइव न्यूज़ :

फोन से टैबलेट बन जाने वाले सैमसंग के Galaxy Fold की टूट रही स्क्रीन

By रजनीश | Updated: April 18, 2019 19:36 IST

सैमसंग ने कहा है कि स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर लगी प्रोटेक्टिव लेयर हटाए जाने से डैमेज हो सकता है और वह इस बारे में कस्टमर्स को स्पष्ट जानकारी देगी। 

Open in App

सैमसंग (Samsung) के फोल्डेबल फोन Galaxy Fold की स्क्रीन डैमेज होने की खबरें आ रही हैं। कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स, फोन रिव्यू करने वाले कई यूट्यूबर औऱ टेक जर्नलिस्ट ने Galaxy Fold की स्क्रीन टूटने की बात कही है।  टेक जर्नलिस्ट को सैमसंग का फोल्डेबल फोन रिव्यू के लिए दिया गया था जिनका कहना है कि फोन में एक-दो दिन के इस्तेमाल के बाद ही गड़बड़ी आ गई।

अमेरिका में इस फोन की सेल 26 अप्रैल से शुरू होने वाली है। सैमसंग ने साल की शुरुआत में अपना सबसे महंगा और दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन गैलेक्सी फोल्ड लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 1,980 डॉलर (करीब 1.4 लाख रुपये) है। 

सैमसंग का 4.6 इंच डिस्प्ले वाला यह फोन खुलने पर 7.3 इंच का टैबलेट बन जाता है। सैमसंग ने कहा कि उसे अपने फोल्डेबल फोन के डिस्प्ले में डैमेज होने से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स मिली हैं। कंपनी का कहना है कि वह ऐसा होने के कारणों की जांच करेंगे। 

सैमसंग ने कहा है कि स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर लगी प्रोटेक्टिव लेयर हटाए जाने से डैमेज हो सकता है और वह इस बारे में कस्टमर्स को स्पष्ट जानकारी देगी। 

The Verge ने रिपोर्ट किया कि सबसे पहले फोन में एक छोटा उभार आया, जो बढ़कर पूरे डिस्प्ले में फैला गया और इसने फोन के मिडिल में सिकुड़न बना दी। अभी तक उन्हें भी पता नहीं लग सका है कि फोन में यह उभार बनना कैसे शुरू हुआ।

सीएनबीसी के जर्नलिस्ट स्टीव कोवैच ने भी ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिखाया गया है कि सैमसंग की तरफ से उन्हें दिए गए रिव्यू यूनिट में भी ऐसी ही दिक्कत आई है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन ने एक दूसरी दिक्कत का सामना किया। गुरमैन ने ट्वीटर पर गैलेक्सी फोल्ड की इमेज शेयर किया जिसमें दिखाया गया है कि फोन का डिस्प्ले ब्लैक हो गया है। पहले आधा डिस्प्ले खराब हुआ लेकिन थोड़ी देर बाद पूरी स्क्रीन ब्लैक हो गई।

टॅग्स :सैमसंगस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए