लाइव न्यूज़ :

बंद हो जाएगा माइक्रोसॉफ्ट का यह ऑपरेटिंग सिस्टम, कंपनी दे रही है यूजर्स को डिवाइस बदलने की सलाह

By भाषा | Updated: June 19, 2019 15:49 IST

Open in App

विंडोज कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाली प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अगली जनवरी से अपने विंडोज-7 ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट नहीं देने की घोषणा की है। उसने कहा है कि उपयोक्ताओं को विंडोज-10 अपनाने पर विचार करना चाहिए। इसके साथ ही कंपनी डेल एवं एचपी जैसी विनिर्माता कंपनियों के साथ काम कर रही है ताकि कंप्यूटर, लैपटॉप और टेबलैट जैसे कंप्यूटिंग उपकरण को और सस्ता बनाया जा सके।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की समूह निदेशक फरहाना हक ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘विंडोज-7 के लिए कंपनी की ओर से मिलने वाला सपोर्ट (मदद या अपडेट) 14 जनवरी 2020 से बंद हो जाएगा। यानी इसके बाद इस आपरेटिंग सिस्टम को सुरक्षा व तकनीकी अपडेट नहीं मिलेंगे तो उस पर चलने वाले कंप्यूटर उपकरणों के इस्तेमाल के जोखिम बढ़ते जाएंगे।’’

हक ने कहा कि कंपनी चाहेगी कि ऐसे में लोग पुराने पीसी को ही इस्तेमाल करने के बजाए विंडोज-10 (Windows 10) आधारित नए पीसी, लैपटॉप या टैबलेट खरीदें जो अधिक सुरक्षित हैं। बेहतर काम कर सकते हैं और फीचर के हिसाब से भी कहीं अच्छे हैं। उन्होंने बताया कि Microsoft कंप्यूटर डिवाइस बनाने वाली डेल व एचपी ओईएम कंपनियों के साथ काम कर रही है ताकि कंप्यूटिंग उपकरणों की कीमत और कम की जा सके। इसके लिए पुनर्खरीद या अदला-बदली ऑफर जैसे विकल्पों पर काम किया जा रहा है।

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टविंडोज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

विश्वट्रप द्वारा 1 लाख डॉलर का शुल्क लगाए जाने के बाद, बिग टेक कंपनियों ने एच-1बी वीज़ा धारकों को रविवार से पहले लौटने की सलाह दी

कारोबारमाइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद किया

कारोबारMicrosoft: 9000 कर्मचारी होंगे बाहर?, नौकरी से हटाये जाने का नोटिस भेजना शुरू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की