आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस द्वारा मशीन समझ सकेगी ह्यूमन इमोशन्स, उज्जैन की कु. प्रज्ञा सिंह तोमर ने किया शोध

By बृजेश परमार | Published: December 23, 2022 08:54 PM2022-12-23T20:54:13+5:302022-12-23T20:55:19+5:30

विश्व स्तरीय इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय कहा कि "यह रिसर्च आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस तथा ह्यूमन कंप्यूटर इंटरेक्शन के क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण तथा उपयोगी रिसर्च सिद्ध होगी।

Machine will be able to understand human emotions through artificial intelligence, Ujjain's Ku. Pragya Singh Tomar did research | आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस द्वारा मशीन समझ सकेगी ह्यूमन इमोशन्स, उज्जैन की कु. प्रज्ञा सिंह तोमर ने किया शोध

आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस द्वारा मशीन समझ सकेगी ह्यूमन इमोशन्स, उज्जैन की कु. प्रज्ञा सिंह तोमर ने किया शोध

Highlightsउज्जैन की  कंप्यूटर विज्ञान संस्थान की फैकल्टी कु. प्रज्ञा सिंह तोमर ने आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस विषय पर किया शोधइसका प्रकाशन, विश्व प्रसिद्ध जर्नल ‘कॉग्निटिव सिस्टम्स रिसर्च , एल्सविएर नीदरलैंड्स’ द्वारा प्रकाशित किया गया

उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की  कंप्यूटर विज्ञान संस्थान की फैकल्टी कु. प्रज्ञा सिंह तोमर ने आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस विषय पर शोध किया है। इसका प्रकाशन, विश्व प्रसिद्ध जर्नल ‘कॉग्निटिव सिस्टम्स रिसर्च , एल्सविएर नीदरलैंड्स’ द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च में उन्होंने बताया कि ह्यूमन कंप्यूटर इंटरेक्शन के अंतर्गत कैसे मानव की भावनाओं को एक मशीन पहचान सकती है, तथा मानव द्वारा किस- किस माध्यम से मशीन से इंटरेक्ट किया जा सकता है। 

जिस प्रकार मानव, किसी अन्य मानव की भावनाओं को उसके चेहरे, आवाज़, हाव-भाव तथा लिखने की शैली से उसकी मनोभावनाओं को समझ सकते हैं, उसी प्रकार मशीन द्वारा भी इन भावनाओं को समझने योग्य बनाया जा सकता है, इसी विषय को इस रिसर्च पेपर में विस्तार से बताया गया है। इस रिसर्च के संभावित अनुप्रयोगों में मैन-मशीन इंटरेक्शन, मनोविज्ञान, नेचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, कोग्नटिव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, स्वास्थ्य देखभाल, मनोरंजन, विपणन एवं शिक्षा के क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विश्व स्तरीय इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय कहा कि "यह रिसर्च आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस तथा ह्यूमन कंप्यूटर इंटरेक्शन के क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण तथा उपयोगी रिसर्च सिद्ध होगी। विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत ही गौरव एवं हर्ष का विषय है कि हमारे विश्वविद्यालय की फैकल्टी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई है। 

विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी हेड तथा कंप्यूटर विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. उमेश कुमार सिंह के अनुसार आज कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस एक नवीन तथा महत्वपूर्ण विषय बन चुका है, तथा इस क्षेत्र में मानव उपयोगी रिसर्च की कई सम्भावनाएं  हैं, जिसमें कंप्यूटर विज्ञान संस्थान द्वारा आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस पर विद्यार्थियों के लिए समय समय पर वर्कशॉप, सेमिनार तथा अंतरराष्ट्रीय वेबिनार्स का आयोजन किया जाता है।

इससे पूर्व में भी कु. प्रज्ञा सिंह तोमर द्वारा अपने शोध के अंतर्गत मध्य प्रदेश यंग साइंटिस्ट कांग्रेस फेलोशिप अवार्ड में ‘एप्लीकेशन्स ऑफ़ आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस इन बैटल विद कोविड 19’ रिसर्च प्रस्तुत किया गया जिसे एक्सपर्ट्स द्वारा काफी सराहना मिली, साथ ही कु. प्रज्ञा सिंह तोमर द्वारा लिखी गयी महत्त्वपूर्ण एवं आधुनिक विषयों पर पुस्तकें राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुकी है, जिनमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ए. आई. एवं जेनेटिक अलगोरिथम, क्लाउड कंप्यूटिंग एवं इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स मुख्य रूप से हैं।

Web Title: Machine will be able to understand human emotions through artificial intelligence, Ujjain's Ku. Pragya Singh Tomar did research

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे